फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Property of International cow smuggler Akbar Banjara 300 crores will be attached by the police Meerut

Meerut: अंतरराष्ट्रीय गो-तस्कर अकबर बंजारा की संपत्ति होगी जब्त, पुलिस ने चिह्नित की करोड़ों की प्रॉपर्टी

Wed, 13 Jul 2022 12:36 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Jul 2022 12:36 AM IST
सार

पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गो-तस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई की 300 करोड़ रुपये की संपत्ति चिह्नित की है। पुलिस जल्द ही इस संपत्ति को जब्त करेगी।

विज्ञापन
Property of International cow smuggler Akbar Banjara 300 crores will be attached by the police Meerut
गो-तस्कर अकबर बंजारा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय गो-तस्कर अकबर बंजारा व सलमान की 300 करोड़ की संपत्ति चिह्नित कर पुलिस ने जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने अकबर के भाई समीम के खिलाफ चार्जशीट तैयार की है। पुलिस का दावा है कि दोनों भाइयों से असम पुलिस पहले ही पूछताछ कर चुकी थी। जिसके आधार पर असम पुलिस ने अकबर के पिता पीरू बंजारा और भाई समीम को नामजद किया है। दोनों को असम पुलिस बार-बार नोटिस भेज रही है। 

विज्ञापन


फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ला निवासी गो-तस्कर अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान 18 अप्रैल को असम पुलिस की कस्टडी में कोकराझाल नदी के पास उग्रवादियों के हमले में मारे गए थे। दोनों भाइयों को फलावदा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बी-वारंट पर पुलिस दोनों को असम ले गई थी। असम पुलिस के मुताबिक, रिमांड पर दोनों भाइयों से हथियार बरामद हुए थे। पूछताछ में दोनों भाइयों ने बताया था कि वह समुद्र के रास्ते से संरक्षित पशुओं का मीट बंग्लादेश, मिजोरम समेत कई देशों में सप्लाई करते थे। पाकिस्तान की आईएसआई से भी अकबर का कनेक्शन होना बताया था। 
विज्ञापन


उग्रवादी हमले में दोनों भाइयों की मौत हो गई थी। उसके बाद भी पुलिस ने अकबर बंजारा का गैंग रजिस्टर्ड कर दिया। अकबर बंजारा व उसके भाई सलमान की गैंगचार्ट में मौत दिखाई गई है। बताया गया कि हाल में गैंग की कमान अकबर के भाई समीम के हाथ में है। अकबर की लिसाड़ीगेट में अवैध तरीके से अर्जित की दुकान पर बुलडोजर चल चुका है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शास्त्रीनगर सेक्टर-11 में अकबर की अलीशान कोठी है। दो घर फलावदा कस्बे में है। 155 बीघा जमीन बहसूमा में, 20 बीघा महलका, 18 बीघा जमीन नारनौल, 20 बीघा जमीन मारवाड़ी, नौ बीघा फलावदा और नौ बीघा जमीन बदनौरा में बताई गई है। असम में बांग्लादेश बॉर्डर पर अकबर का फार्म हाउस बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि अकबर की अवैध तरीके से कमाई अरबों की संपत्ति पुलिस ने चिह्नित कर ली है। अकबर और उसके भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर 14ए के तहत संपत्ति जब्तीकरण का काम चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: Saharanpur: असलम का शव देख बेकाबू हुई भीड़, घायल युवकों को पकड़कर पीटा, देखें भीषण हादसे की तस्वीरें

पीरू और समीम की तलाश में दबिश 
अकबर और सलमान की मौत के बाद असम पुलिस ने उनके पिता पीरू और भाई समीम को मुकदमे में नामजद आरोपी बनाया है। असम पुलिस द्वारा दो बार पिता-पुत्र को नोटिस भेज चुकी है। आरोपी पिता-पुत्र फरार हो गए हैं। दोनों की तलाश में असम पुलिस, फलावदा पुलिस दबिश देने में लगी है। एसओ फलावदा वरुण शर्मा का कहना कि दोनों फरार है और उनकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। पिता-पुत्र से पुलिस पूछताछ करेगी। जिसमें अभी कई राज खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed