{"_id":"62cd8e1911db3b2abb5f0333","slug":"the-villagers-had-beaten-up-two-injured-youth-after-the-death-of-a-man-in-road-accident-in-saharanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: असलम का शव देख बेकाबू हुई भीड़, घायल युवकों को पकड़कर पीटा, देखें भीषण हादसे की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: असलम का शव देख बेकाबू हुई भीड़, घायल युवकों को पकड़कर पीटा, देखें भीषण हादसे की तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 Jul 2022 08:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हादसे के बाद रोते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सहारनपुर में हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दूसरी बाइक पर सवार घायलों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। गनीमत रही कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ से घायलों को छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
बेहट में मंगलवार की शाम दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव बाबैल बुजुर्ग में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के गांव के लोगों की भीड़ ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवकों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की, जिन्हें पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल भेजा। मृतक के परिजन शव को पोस्टमार्टम कराए बिना ही अपने गांव ले गए, हालांकि सीओ व नायब तहसीलदार ने भीड़ को काफी समझाया, लेकिन भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी।
2 of 5
हंगामा करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
हादसा शाम पौने चार बजे हुआ। भोजेवाला गांव निवासी असलम (52) कलसिया की तरफ से बाइक पर अपने गांव जा रहा था। बाबैल बुजुर्ग में उसकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण हुई कि असलम का सिर सड़क पर जोर से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार अजहर (20) पुत्र असलम व कमरू (15) पुत्र अमजद घायल हुए हैं।
3 of 5
हादसे में बाइक का हुआ यह हाल।
- फोटो : amar ujala
हादसे की सूचना जैसे ही मृतक असलम के गांव भोजेवाला में मिली तो परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। हादसे से गुस्साई भीड़ ने दोनों घायलों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घायल युवक को ले जाते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
उधर, सूचना मिलते ही बेहट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल भेजा। जब पुलिस मृतक असलम का शव उठाने लगी तो भीड़ ने उठाने नहीं दिया और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
घायल युवक को ले जाती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
सीओ मुनीष चंद्र व नायब तहसीलदार अनिल कुमार ने मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए काफी समझाया, लेकिन भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी। भीड़ शव को पुलिस की जीप में रखकर अपने गांव ले गई। सीओ ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।