फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: SSP reprimands three Station House Officers and orders an inquiry

मेरठ: एसएसपी ने इन तीन थाना प्रभारियों को लगाई फटकार, जांच बैठाई; फरियादियों की भीड़ देखकर भड़के

Tue, 13 Oct 2026 12:10 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 13 Oct 2026 12:10 AM IST
सार

एसएसपी कार्यालय पर सोमवार को फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। आलम ये हो गया कि कप्तान ने महज एक घंटे में 100 शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में लापरवाही करने पर एसएसपी ने इंचौली, लिसाड़ी गेट और कंकरखेड़ा के थानेदारों की क्लास ली।

विज्ञापन
Meerut: SSP reprimands three Station House Officers and orders an inquiry
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थानों में जनसुनवाई बंद कर दी है क्या? फरियादी कार्यालय तक आकर परेशान हो रहे हैं, उनकी सुनवाई क्यों नहीं कर पा रहे हो... यह तल्ख सवाल पूछते हुए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सोमवार को तीन थाना प्रभारियों को फोन पर जमकर फटकार लगाई। पुलिस कार्यालय में फरियादियों की भारी भीड़ देखकर भड़के एसएसपी ने कंकरखेड़ा थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह, लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी दलवीर सिंह और इंचौली थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह के खिलाफ तत्काल प्रारंभिक जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Trending Videos

फटकार के दौरान जब लिसाड़ी गेट के थानेदार दलवीर सिंह ने खुद को अंडर ट्रांसफर (स्थानांतरण के अधीन) बताया, तो एसएसपी और नाराज हो गए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, कहीं ऐसा न हो कि दूसरे जिले में निलंबन पर ही आमद दर्ज करानी पड़े। इसके बाद एसएसपी ने मौके पर ही अपने रीडर को बुलाकर तीनों थाना प्रभारियों के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अन्य थानेदारों ने भी जनता की सुनवाई में लापरवाही बरती, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद दफ्तर में उमड़ पड़ी थी भीड़
सोमवार सुबह पुलिस कार्यालय में एसएसपी, एसपी क्राइम अवनीश कुमार और सीओ कैंट संजय गुप्ता शिकायतें सुन रहे थे, तभी एडीजी जोन भानु भास्कर की करीब पौने दो घंटे तक ऑनलाइन बैठक शुरू हो गई। बैठक के बाद जब एसएसपी अपने कक्ष से बाहर निकले, तो दरवाजे पर फरियादियों का तांता देख हैरान रह गए। उन्होंने 20 मिनट बाहर खड़े होकर और फिर वापस सीट पर बैठकर महज 1 घंटे में 100 से अधिक शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

एक साल पुरानी शिकायत पर जनसुनवाई प्रभारी भी नपे
जनसुनवाई के दौरान गुरुग्राम से आए एक होटल कर्मचारी ने ठगी से जुड़े एक साल पुराने मामले की लंबित शिकायत एसएसपी के सामने रखी, जिसके दौरान जिले में दो एसएसपी तक बदल चुके थे। इतने लंबे समय तक मामले का निस्तारण न होने पर एसएसपी ने जनसुनवाई प्रभारी संतोष कुमार सिंह से जवाब मांगा। उनकी सफाई से असंतुष्ट होकर एसएसपी ने उन्हें भी कड़ी फटकार लगाई और उनके खिलाफ भी प्रारंभिक जांच के आदेश दे दिए।

ये भी देखें...
मेरठ: दशहरे से दिवाली तक पेयजल संकट झेलेंगे शहर के पांच लाख लोग, सफाई के लिए बंद रहेगी गंगनहर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed