फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Five lakh city residents to face drinking water crisis from Dussehra to Diwali

मेरठ: दशहरे से दिवाली तक पेयजल संकट झेलेंगे शहर के पांच लाख लोग, सफाई के लिए बंद रहेगी गंगनहर

Mon, 12 Oct 2026 11:37 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 12 Oct 2026 11:37 PM IST
सार

शहर को गंगाजल की सप्लाई करने वाली गंगनहर 20 अक्तूबर दशहरे से 18 दिन के लिए बंद रहेगी। ऐसे में त्योहारों पर टाउन हॉल, विकासपुरी, सर्किट हाउस, हापुड़ रोड आदि के लोगों के सामने पानी का संकट गहरा सकता है। 

विज्ञापन
Meerut: Five lakh city residents to face drinking water crisis from Dussehra to Diwali
water - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के त्योहार से ठीक पहले शहर की पेयजल व्यवस्था पर बड़ा संकट मंडराने लगा है। गंगनहर की वार्षिक सफाई और मरम्मत कार्य के कारण भोले की झाल से होने वाली गंगाजल की आपूर्ति 20 अक्तूबर की मध्यरात्रि से 7 नवंबर की मध्यरात्रि तक बंद रहेगी। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा विभागीय अफसरों को भेजी गई लिखित सूचना के अनुसार, यह आपूर्ति करीब 18 दिन तक पूरी तरह ठप रहेगी। इस फैसले से शहर की करीब 5 लाख की आबादी प्रभावित होगी, जिसे देखते हुए नगर निगम ने पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

त्योहारों पर बढ़ सकती है परेशानी, टैंकरों का लिया जाएगा सहारा
गंगाजल की आपूर्ति बंद रहने की अवधि इस बार प्रमुख त्योहारों (दिवाली) के आसपास पड़ रही है। दिवाली के दौरान घरों की साफ-सफाई और अन्य कामों के लिए पानी की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में जिन इलाकों की निर्भरता पूरी तरह गंगाजल पर है, वहां पेयजल का संकट गहरा सकता है। त्योहार पर जनता को किल्लत से बचाने के लिए नगर निगम प्रशासन के सामने सुचारू जलापूर्ति बनाए रखने की बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कसी कमर, ट्यूबवेल और टैंकर रहेंगे तैयार
इस संकट से निपटने के लिए नगर निगम के सहायक अभियंता जल दुष्यंत शर्मा ने बताया कि जिले के सभी नलकूपों, अवर जलाशयों (पानी की टंकियों) और ट्यूबवेलों को दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि वे पूरी क्षमता से काम कर सकें। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में पानी की लाइन या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, वहां पर टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा। सभी संबंधित कर्मचारियों को मुस्तैद रहकर बैकअप व्यवस्था मजबूत रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन

ये बोले अधिकारी
गंगनहर से गंगाजल की आपूर्ति 20 अक्तूबर से बंद हो जाएगी। टाउन हॉल, विकासपुरी, सर्किट हाउस और हापुड़ रोड पर गंगाजल की सप्लाई सीधे पहुंचती है। जहां-जहां पर गंगाजल पहुंचता है, वहां पर अस्थायी इंतजाम करने की तैयारी चल रही है। ताकि आम जनता को पेयजल का संकट न हो सकें।
- पंकज कुमार, प्रभारी महाजल प्रबंधक एवं अपर नगर आयुक्त

ये भी देखें...
सौरभ हत्याकांड: कल सुनाई जाएगी मुस्कान और साहिल को सजा, जेल में दोनों बेचैन; फैसले पर टिकी सबकी निगाहें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed