फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Problems should be shared with the family.

Meerut News: परेशानियों को परिवार के साथ साझा करना चाहिए

Thu, 10 Sep 2026 07:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Problems should be shared with the family.
सीसीएसयू के मनोविज्ञान विभाग में हुई कार्यशाला में छात्र छात्राओं को संबोधित करती अतिथि। स्रोत
सर छोटू राम इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने तनाव से निपटने के बताए तरीके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एससीआरआईईटी) में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
मनोविज्ञान विभाग और मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन हुआ। मनोविज्ञान विभाग के प्रो. संजय कुमार और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. सीमा शर्मा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। प्रो. संजय कुमार ने कहा कि परेशानियों को अकेले झेलने के बजाय परिवार, दोस्तों और शिक्षकों से साझा करना चाहिए। सकारात्मक सोच रखने और नकारात्मक विचारों से दूरी बनाने के साथ तनाव से निपटने की तकनीक सीखना भी जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि मानसिक परेशानी से जूझ रहे लोगों की पहचान कर समय पर उनका साथ देना जरूरी है। किसी जरूरतमंद की बात सुनकर और उसे उचित सहायता तक पहुंचाकर हम उसके लिए महत्वपूर्ण सहारा बन सकते हैं। काउंसिलिंग साइकोलॉजिस्ट प्रिय पॉल ने भी विद्यार्थियों से कठिन परिस्थितियों में अपनी बात भरोसेमंद साथी या शिक्षक से साझा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक प्रो. नीरज सिंघल ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं परिवार और मित्रों के साथ साझा करनी चाहिए। प्रो. रंजू अरोरा ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या में वे बेझिझक शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं। संयोजक प्रो. पारुल वर्श्नेय और सह-संयोजक डॉ. निधि चौहान ने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की बात कही। प्रो. शोभित सक्सेना, प्रो. प्रियंका और प्रो. वीके राम ने भी सहयोग किया। अंत में निदेशक प्रो. नीरज सिंघल ने अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed