{"_id":"5d34ca9e8ebc3e6cc45136e1","slug":"pritam-singh-murder-misrty-disclosed-kithor-news-mrt434392280","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीतम सिंह हत्या कांड का खुलसा, महिला रिस्तेदारों से छेड छाड को लेकर की दोस्त ने हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीतम सिंह हत्या कांड का खुलसा, महिला रिस्तेदारों से छेड छाड को लेकर की दोस्त ने हत्या
विज्ञापन
प्रीतम सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी बिजेंद्र।
- फोटो : KITHOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू कोलाजन स्पोर्ट्स कंपनी के कर्मचारी प्रीतम सिंह की हत्या का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। लोहियानगर स्थित स्पोर्ट्स कंपनी के कर्मचारी की चार दिन पहले काजीपुर-लोहियानगर संपर्क मार्ग पर गला रेतकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा किया। जिसमें बताया कि एक शादी में डीजे पर नाचने के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर दोस्त ने पहले शराब पिलाई फिर दाव से गर्दन रेतकर मौत के घाट उतार दिया।
भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर निवासी प्रीतम सिंह (32) पुत्र गंगाशरण लोहियानगर स्थित न्यू कोलाजन स्पोर्ट्स कंपनी में पिछले छह वर्षों से कार्य कर रहा था। प्रीतम सिंह प्रतिदिन बाइक से जागृति विहार से लोहियानगर एवं काजीपुुर होते हुए कंपनी में आता-जाता था। उसने बीती 17 जुलाई को पूरे दिन काम किया तथा शाम को करीब 7.55 बजे बाइक लेकर निकला। प्रीतम सिंह की देर रात में लोहियानगर-काजीपुर संपर्क मार्ग पर बिजलीघर से सामने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसमें पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि जांच में बिजेंद्र पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी कुटी शास्त्रीनगर का नाम प्रकाश में आया। उसे पूछताछ के लिए बुलाया। जिसमें बिजेेंद्र ने बताया कि प्रीतम सिंह उसका एवं उसके साले नानक का दोस्त था। प्रीतम ने बीती 11 जुलाई को उसके छोटे साले नरेश का विवाह कराया था। प्रीतम सिंह की नीयत ठीक नहीं थी। साले की शादी में डीजे पर नाचने के दौरान प्रीतम सिंह ने शराब पीकर महिलाओं से छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत की थी। प्रीतम सिंह उसकी रिश्तेदार महिला पर बुरी नजर रखता था। इसलिए उसने बदला लेने की ठान ली। उसने प्रीतम सिंह को बीती 17 जुलाई को दावत का न्योता दिया। जिस पर प्रीतम सिंह रात में करीब आठ बजे उसे कांशीराम कॉलोनी के गेट पर मिला। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। प्रीतम सिंह ने उक्त युवक को बाद में भेज दिया था। इसके बाद दोनों ने काजीपुर स्थित बिजलीघर के समीप बंद पडे़ पुल पर बैठकर शराब पी। उसने प्रीतम को अधिक शराब पिला दी। नशा अधिक हो जाने पर प्रीतम की बाइक की चाबी घास में गिर गई। वह उसे ढूंढने के लिए झुका तो उसने मौका पाकर बाइक के बैग में रखे दाव से प्रीतम सिंह की गर्दन रेत दी। जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया वह वहीं खड़ा रहा। उसकी मौत हो जाने के बाद उसने उक्त दाव को झाड़ियों में फेंक दिया तथा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दाव बरामद कर लिया। पुलिस ने रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया।
नहीं है पछतावा
प्रीतम सिंह महिला रिश्तेदार से आए दिन फोन पर अश्लील बातें करता था। उसके इस व्यवहार से वह परेशान हो गया था। जिसके चलते उसने शराब पिलाने के बहाने बुलाकर मौत के घाट उतार दिया। उसे दोस्त की हत्या करने का पछतावा नहीं है।
विज्ञापन
मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी बिजेंद्र ने ही अपनी महिला रिश्तेदार से आए दिन छेड़छाड़ एवं अश्लील टिप्पणी करने से आजिज होकर प्रीतम सिंह को मौत के घाट उतारा है। -आलोक कुमार सिंह, सीओ किठौर