Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pply manure and fertilizers based on an understanding of soil nutrients.

Meerut News: मिट्टी के पोषक तत्वों को समझकर करें खाद व उर्वरक का प्रयोग

Sun, 29 Nov 2026 08:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
pply manure and fertilizers based on an understanding of soil nutrients.
सीसीएसयू के वनस्पति विभाग में आयोजित विशेष सेमिनार में विशेषज्ञों ने किसानों को दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अच्छी उपज के लिए केवल अच्छे बीज और पर्याप्त खाद ही नहीं, बल्कि मिट्टी के स्वास्थ्य की सही जानकारी होना भी जरूरी है। किसान यदि खेत की मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में जानकारी करके खाद एवं उर्वरकों का इस्तेमाल करें, तो कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है।
ये बातें सेवानिवृत्त अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रद्धानंद त्यागी ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित विशेष सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि कही। सीसीएसयू में रविवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ राइस रिसर्च हैदराबाद एवं हिडन रिसर्च के सहयोग से यह सेमिनार हुआ। अध्यक्षता वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. रमाकांत रहे।
विज्ञापन

श्रद्धानंद त्यागी ने बताया कि जैविक संसाधनों एवं सूक्ष्मजीवों का उचित उपयोग टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण हो सकता है। वैज्ञानिक डॉ. बृजेन्द्र ने किसानों के लिए विकसित की गई कम लागत वाली रैपिड मिट्टी स्वास्थ्य जांच किट के बारे बताया। कहा कि यह किट किसानों को अपनी मिट्टी की जांच करने और उसमें मौजूद पोषक तत्वों की स्थिति समझने में मदद कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 20 किसानों को निशुल्क मिट्टी जांच किट वितरित की गई। हिडन रिसर्च की संस्थापक व विज्ञान संचारक नैना त्यागी ने ने कहा कि देश के विश्वविद्यालयों, प्रयोगशालाओं और विभिन्न शोध संस्थानों में वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं द्वारा अनेक महत्वपूर्ण अनुसंधान किए जा रहे हैं, लेकिन इन शोधों की जानकारी अक्सर आम लोगों, विद्यार्थियों और विशेष रूप से किसानों तक नहीं पहुंच पाती। संस्था का प्रयास है कि यह सभी तक पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर विकास त्यागी, पूर्वी सोम, सचिन त्यागी, नितिन गोस्वामी, सुधीर त्यागी, संजीव त्यागी, आदेश शर्मा, सुमित त्यागी, प्रीतम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed