फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police stationed outside, life imprisoned inside

कोरोना के नए स्ट्रेन का खौफ: बाहर पुलिस, अंदर कैद की जिंदगी, 11 जनवरी तक बाहर नहीं जा सकते 22 घरों के लोग

Sat, 02 Jan 2021 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Police stationed outside, life imprisoned inside
संत विहार में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे का समय। टीपी नगर थाना क्षेत्र के संत विहार कॉलोनी में बैरिकेडिंग के पास सिपाही भोला चौधरी गली में नजर आए, जबकि अंदर पूरी गली सुनसान पड़ी थी। सिपाही ने बताया कि दिन में दो घरों में बैरिकेडिंग तक आवश्यकता अनुसार दूध पहुंचाया गया। जबकि एक महिला ने सब्जी के लिए मांग की थी।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने अनुरोध किया है कि वह अपनी गली में निकल सकते हैं तो उन्हें निकलने दिया जाए। लेकिन पुलिस ने कहा कि मजिस्ट्रेट का आदेश है, यहां से बाहर निकलने की 11 जनवरी तक कोई अनुमति नहीं है। कंटेनमेंट जोन में संत विहार में 22 घर हैं। यहां के लोग 11 जनवरी तक बाहर नहीं जा सकते हैं। एक महिला ने बताया कि ऐसे तो हम घर में ही कैद रहेंगे।
विज्ञापन


वहीं, टीपी नगर थाना क्षेत्र के मानसरोवर गार्डन में सिपाही राजीव कुमार और रविंद्र बैरिकेडिंग के पास मिले। पास में ही टीपी नगर थाने की फैंटम पुलिस भी थी। कुछ देर पहले ही यहां से एसओ टीपी नगर विजय गुप्ता बैरिकेडिंग देखकर निकले थे। यह दूसरा इलाका भी कंटेनमेंट जोन में है। यहां के निवासी अमित कुमार ने बताया कि नए साल पर बाहर जाने का परिवार के साथ मन था। लेकिन पुलिस ने बाहर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हुआ सैनिटाइजेशन
कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए जहां अलर्ट है, और लंदन से आने वाले चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें मानसरोवर गार्डन निवासी 28 वर्षीय युवती लंदन से आई थी। वहींख् संत विहार निवासी दंपती और इनकी ढाई साल की बच्ची पॉजिटिव निकली।


बच्ची में नए वायरस की पुष्टि केंद्रीय लैब दिल्ली से हुई, लेकिन यहां नगर निगम की तरफ से सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया है। जबकि लोगों का कहना है कि कंटेनमेंट जोन में गलियों में छिड़काव व सैनिटाइजेशन जरूरी था। लेकिन पुलिस के अलावा अन्य कोई भी विभाग के कर्मचारी, अधिकारी नहीं पहुंचे। ये दोनों कॉलोनी 11 जनवरी तक सील हैं। मानसरोवर गार्डन में 21 परिवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed