फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police investigation has revealed about Inspector Laxmi Singh Chauhan at Ghaziabad

इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह चौहान को लेकर बड़ा खुलासा, अदालत ने जेल से किया तलब

Fri, 15 Nov 2019 01:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police investigation has revealed about Inspector Laxmi Singh Chauhan at Ghaziabad
इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

करीब 70 लाख रुपये के गबन में जेल गई इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह चौहान को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। गुरुवार को लक्ष्मी सिंह से हुई पूछताछ के बाद विवेचक सीओ ने बताया कि गबन रकम का कुछ हिस्सा गाजियाबाद की बंद पड़ी एक फैक्टरी में छिपाया गया है। रकम को बरामद करने के लिए सीओ ने इंस्पेक्टर का 24 घंटे का रिमांड मांगा है। वहीं अदालत ने गुरुवार को इंस्पेक्टर को जेल से तलब किया है।

विज्ञापन


इससे पहले विवेचक ने स्पेशल जज (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) इरफान कमर की अदालत में अर्जी दी था। अदालत ने आरोपी महिला इंस्पेक्टर को गुरुवार के लिए जिला जेल से तलब किया है।
विज्ञापन


अदालत में दी गयी अर्जी के विषय में सरकारी वकील सिराजुद्दीन अलवी ने बताया कि इस मामले के विवेचक सीओ गाजियाबाद आतिश कुमार सिंह ने अर्जी दी है कि गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में सीएमएस कंपनी का नोटों से भरा बैग गायब हो गया था। जो बरामद करने के विषय में उनके द्वारा आरोपी महिला इंस्पेक्टर से पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कचहरी में मुस्कराती रहीं इंस्पेक्टर... बोली- जल्दी मुझे जेल भेजो, काम नहीं आई साथियों की मदद

इंस्पेक्टर ने बताया था कि गबन की गई रकम गाजियाबाद की एक बंद पड़ी फैक्टरी में रखी हुई है, जिसे वह बरामद करा सकती है। बाकी रकम को इस मुकदमे के सह अभियुक्तों में बांटा जा चुका है।

जिस पर महिला इंस्पेक्टर से फैक्टरी में रखी रकम को बरामद कराने के लिए 24 घंटे का पुलिस रिमांड मंजूर करने की प्रार्थना अदालत से की गई। अदालत ने प्रार्थना पत्र पर सुनवायी के बाद आरोपी महिला इंस्पेक्टर को जिला कारागार से तलब किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed