फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police chowki broken by kanwarye after a dead body recovered in Bijnor city

बिजनौर: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, भड़के कांवड़िये, जमकर तोड़फोड़ और हाथापाई

Fri, 26 Jul 2019 09:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Jul 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
Police chowki broken by kanwarye after a dead body recovered in Bijnor city
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर जिले में कोतवाली मार्ग पर स्थित आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ पर अंगोछे से लटका मिला। पुलिस आनन फानन में शव तो उतारकर ले गई। लेकिन इससे मौके पर मौजूद कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन


बताया गया कि शव से करीब पचास मीटर दूर एक बैग और कांवड़ भी रखी थी। कांवड़ियों ने शव किसी कांवड़िये का होने और हत्या के बाद शव लटकाने की आशंका जताते हुए नहटौर-कोतवाली मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने यहां जाम खुलवाया तो कांवड़ियों ने कुछ आगे हल्दौर चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस से कांवड़ियों की नोकझोंक और हाथापाई भी हुई और गुस्साए कांवड़ियों ने पुलिस सेवा केंद्र पर तोड़फोड़ कर दी। कांवड़ियां शव वापस लाकर शनाख्त कराने पर जोर दे रहे थे।
विज्ञापन


इसके बाद आईजी बरेली रमित शर्मा मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों की पूरी सुरक्षा करने का आश्वासन देकर करीब ढाई घंटे से लगे जाम को खुलवाया।

Police chowki broken by kanwarye after a dead body recovered in Bijnor city
मौके पर हंगामा करते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला

नहटौर कोतवाली मार्ग पर एक आम के बाग में पेड़ से एक युवक का शव लटका था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे किसी ग्रामीण ने शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके दोनों घुटने जमीन पर टिके हुए थे, जिसके चलते  हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई जा रही है। शव अंगोछा से लटका होने के कारण कांवड़िये मौके पर जमा होने शुरू हुए तो पुलिस ने आनन-फानन में शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसके बाद मौके पर जमा सैकड़ों की संख्या में कांवड़ियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस से कई बार झड़प भी हुई। सीओ धामपुर महावीर सिंह रजावत ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कराने और आरोपी को सजा देने के आश्वासन पर कांवड़ियों ने जाम को खोल दिया, लेकिन भीड़ में शामिल कुछ कांवड़ियों ने दोबारा से हल्दौर चौराहे पर जाम लगा दिया। कांवड़िया शनाख्त के लिए शव को मौके पर मंगवाने की मांग कर रहे थे। कांवड़ियों ने शव मंगवाने के लिए दो जगह जाम लगा दिया। किसी भी वाहन को सड़कों से गुजरने नहीं दिया। कांवड़ियों की भीड़ के सामने पुलिस भी बेबस नजर आई। करीब ढाई-तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि शव किसी कांवड़िया का नहीं है। शनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed