फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police breaks off network of offenders in jail, SSP of seeks report from jail administration

जेल में बंद बदमाशों का नेटवर्क तोड़ेगी पुलिस, SSP ने जेल प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

Fri, 30 Mar 2018 02:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 30 Mar 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
Police breaks off network of offenders in jail, SSP of seeks report from jail administration
एसएसपी मंजिल सैनी

जेल में बंद एक्टिव बदमाशों का नेटवर्क तोड़ने की पुलिस ने तैयारी कर ली है। जेल में कुख्यातों की गतिविधियों की रिपोर्ट एसएसपी ने संबंधित जेल प्रशासन से मांगी है। हत्या, रंगदारी व लूट की वारदात कराने वाले कुख्यातों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट कराने का प्लान बनाया गया है। 

विज्ञापन


बदमाशों के हाथ मिलाने की भनक लगने पर पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई है। मेरठ के कुख्यात सुमित और सलमान ने एक-दूसरे के दुश्मनों को निपटाने के लिए हाथ मिला लिया है। इसके अलावा कई कुख्यात बदमाशों ने गुपचुप तरीके से मुकदमों को खत्म कराने के लिए दोस्ती कर ली। कचहरी में समझौते की नींव रखी गई। जेल में बदमाशों का नेटवर्क कैसे टूटेगा, इसको लेकर पुलिस अधिकारियों में मंथन शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


अपने भाई, मां और बहनोई की हत्या के मामलों में चश्मदीद गवाह सरूरपुर निवासी मितन और अन्य हत्याओं के मुकदमे के गवाहों ने जान का खतरा बताकर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने मेरठ जेल के अलावा डासना गाजियाबाद, इलाहाबाद जेल प्रशासन और पूर्वांचल के जेल अधिकारियों को इस संबंध में चिट्ठी लिखी है। जिसमें बदमाशों की गतिविधियों और उनसे मुलाकात करने वालों का भी रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: खाकी को दागदार करने वाले दो ASI सस्पेंड, मिलकर की थी ये खतरनाक प्लानिंग

Police breaks off network of offenders in jail, SSP of seeks report from jail administration
एसएसपी मंजिल सैनी

एसएसपी ने बताया कि जेल में भी बदमाशों पर शिकंजा कसा जाएगा। बदमाशों का हाथ नहीं मिलने देंगे। 

एक बैरक में दो कुख्यात नहीं होंगे
पुलिस अफसरों ने बताया कि अब दो कुख्यात बंदियों को एक बैरक में एक साथ नहीं रहने देंगे। सुमित और सलमान काफी दिन से जेल में एक बैरक में हैं। उसके चलते उनकी दोस्ती हुई। सलमान ने सुमित के कहने पर बबलू की हत्या में एक शूटर भेजा था। पुलिस का प्लान है कि कुख्यात अलग-अलग जेल में हों, अन्यथा कुख्यातों को जेल में भी अलग-अलग बैरक में रखा जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed