फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police arrested many with Smuggled liquor in saharanpur district

सहारनपुर: आबकारी टीम को मिली बड़ी कामयाबी, तस्करी कर लाई गई 1150 पेटी शराब पकड़ी

Mon, 26 Aug 2019 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Aug 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
police arrested many with Smuggled liquor in saharanpur district
सीतापुर के रहने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में आबकारी टीम ने अंबाला रोड पर घेराबंदी करके शराब से लदा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में 1150 पेटी शराब पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह शराब हरियाणा से अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हुई थी, जिसे यूपी के कई जनपदों में सप्लाई किया जाना था। ट्रक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो सीतापुर (यूपी) के रहने वाले हैं। आरोपियों से शराब तस्करी के सरगना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि डीएम आलोक कुमार पांडेय के आदेश पर अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से सूचना मिलने पर रविवार को कुतुबशेर थाना क्षेत्र में अंबाला रोड पर आबकारी निरीक्षक मनोज शर्मा और शोभित कुमार की टीम ने गगन धर्म कांटे के पास चेकिंग की।

विज्ञापन

मेरठ में एसजी कंपनी के नकली क्रिकेट प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान अंबाला रोड की तरफ से आए ट्रक को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में 1150 पेटी अंग्रेजी शराब लदी मिली। ट्रक में सवार विनोद कुमार दीक्षित पुत्र शिवकुमार और वीरेंद्र शुक्ला पुत्र गोविंद शुक्ला निवासी हबीबपुर रोड शास्त्रीनगर सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ कुतुबशेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि बरामद शराब की बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये है। 

बरेली और शाहजहांपुर में उतारनी थी यह शराब 
आबकारी टीम ने गिरफ्तार आरोपी विनोद कुमार दीक्षित और वीरेंद्र शुक्ला से उक्त शराब के बारे में पूछताछ की, तो आरोपियों ने बताया कि यह शराब हरियाणा की फैक्टरी से बनी है, जिसे अरुणाचल प्रदेश के लिए फैक्टरी से निकाला गया था। अब इस शराब को वह बरेली और शाहजहांपुर में पहुंचाते। उन्होंने बताया कि फैक्टरी से 1200 पेटी शराब ट्रक में लादकर भेजी गई थीं, जिनमें से 50 पेटी शराब रास्ते में ही कहीं पर उतार दी गईं। 

शातिर शराब माफिया के इशारे पर चलता है खेल 
आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि शराब तस्करी करने वाले माफिया बेहद शातिर हैं और नेटवर्क भी मजबूत है। फैक्टरी से ट्रक निकलने के कुछ किलोमीटर बाद चालक बदल दिया जाता है।

गिरफ्तार दोनों आरोपी भी फैक्टरी से शराब लादकर नहीं लाए, बल्कि उन्हें रास्ते में ट्रक सौंपा गया और सहारनपुर से शाहजहांपुर तथा बरेली तक कई स्थानों पर उक्त शराब की पेटियां ट्रक से उतारकर छोटे वाहनों में लदवाई जानी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed