{"_id":"5d62a2f78ebc3e01740f4395","slug":"company-online-selling-fake-cricket-products-of-sg-company-busted-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में एसजी कंपनी के नकली क्रिकेट प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में एसजी कंपनी के नकली क्रिकेट प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी का भंडाफोड़
Sun, 25 Aug 2019 08:59 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 25 Aug 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के जागृति विहार में कोहिनूर जेम्स कंपनी के दफ्तर पर छापे में एस जी कंपनी का नकली सामान पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी के अधिकारी ने मेडिकल पुलिस से मामले में शिकायत की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए ब्रांड प्रोडक्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव की टीम के साथ मेडिकल पुलिस स्टेशन की टीम ने छापा मारा।
छापे में एसजी कंपनी के नकली क्रिकेट बैट और अन्य क्रिकेट आईटम जब्त किए हैं। अनाक्षी अग्रवाल कोहिनूर जेम्स और समुद्रा जेम्स कंपनी की मालिक है, पुलिस में उन्हें भी हिरासत में लिया है। जेम्स कंपनी स्नेपडील और शॉपक्लूज के माध्यम से ऑनलाइन ग्राहकों को एसजी कंपनी के नकली प्रोडक्ट की बिक्री कर रही थी।
ब्रांड प्रोडक्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पांच महीने से हम कोहिनूर जेम्स की जांच कर रहे थे। जो स्नेपडील और शॉपक्लूज के माध्यम से पूरे भारत में ग्राहकों को एसजी ब्रांड के नकली क्रिकेट बैट, बॉल, किट बैग, पैड की बड़ी मात्रा में बिक्री कर रही थी।