फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   personal vehichle will use in election

निजी वाहन स्वामियों को आज देनी होगी अपनी गाड़ी

Mon, 07 Feb 2022 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
personal vehichle will use in election
निजी वाहन स्वामियों को आज देनी होगी अपनी गाड़ी
विज्ञापन

मेरठ। विधानसभा चुनाव के लिए आज हल्के वाहनों का अधिग्रहण होगा। निजी वाहन स्वामी भी अपनी गाड़ियों को चालक सहित उपलब्ध कराएंगे। इन वाहनों को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम और पुलिस लाइन में पार्क किया जाएगा। चुनाव में लगे अधिकारी इन वाहनों का प्रयोग करेंगे।
आगामी 10 फरवरी को होने जा रहे मतदान के लिए करीब दो हजार हल्के-भारी वाहनों की आवश्यकता को पूरी करने के लिए परिवहन विभाग पिछले एक पखवाड़े से पसीना बहा रहा है। करीब 1200 हल्के वाहनों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए निजी वाहन स्वामियों को भी नोटिस भेजे गए थे।
विज्ञापन

यह वाहन स्वामी सोमवार को अपने वाहन परिवहन विभाग को उपलब्ध कराएंगे। आरटीओ हिमेश तिवारी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा करीब दो हजार हल्के-भारी वाहनों की मांग की गई है। वाहनों का इंतजाम हो गया है। सोमवार को हल्के वाहन लिए जाएंगे। मंगलवार को भारी वाहन पहुचेंगे, जिन्हें विक्टोरिया पार्क में पार्क किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed