फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Patriotism passion with faith in the colonies

कांवड़ियों में आस्था के साथ देशभक्ति का जुनून

Tue, 23 Jul 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Patriotism passion with faith in the colonies
मोदीपुरम के रास्ते कांवड़ लाते शिवभक्त - फोटो : ?????? ??????
कांवड़ियों में आस्था के साथ देशभक्ति का जुनून
विज्ञापन

मेरठ। हाईवे पर हरियाणा, दिल्ली सहित मध्य प्रदेश के कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांवड़ियोें को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कुछ जगहों पर शिविर भी शुरू हो गए हैं। हालांकि बहुत से शिविर 23 से 25 जुलाई के मध्य आरंभ होंगे। कांवड़ियों में आस्था के साथ देशभक्ति का जुनून भी है।
हाईवे से गुजर रहे दिल्ली के कांवड़ियों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। शिवम ने बताया कि वह दूसरी बार श्रावण की कांवड़ ला रहा है। हालांकि पूर्व में वह अपने माता पिता के साथ कांवड़ लाया था। इस बार वह अपने भाई के साथ कांवड़ लेकर आ रहा है। उधर, सूरज और देवेश ने बताया कि वे दिल्ली में शिविर लगाते हैं। जिसके लिए वे गंगाजल लेकर जा रहे हैं। कुछ लोग हाईवे से झांकी कांवड़ लेकर भी गुजरे। जिसमें दो पिलर के बीच में शिवलिंग सजाया गया था। कांवड़ियों की पोशाक मेें ज्यादातर शिवभक्तों की टीशर्ट में केसरिया रंग था और उसमें तिरंगा छपा था। कुछ कांवड़ ऐसी भी थीं जिन्हें अलग ही अंदाज में सजाया है। इनमें स्टील का प्रयोग किया गया है और थाली लगी हुई है। साथ ही उसमें गंगाजल के साथ प्रसाद भी रखा गया है।
विज्ञापन

आज से शुरू होगा कांवड़ शिविर
कंकरखेड़ा सरधना रोड स्थित पायल फार्म हाउस में कंकरखेड़ा व्यापार संघ की बैठक हुई। इस दौरान खिर्वा चौराहे पर लगने वाले कांवड़ सेवा शिविर को लेकर चर्चा की गई। व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल ने बताया कि 23 जुलाई मंगलवार को शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। उधर, सिवाया टोल प्लाजा पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद् राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा शिविर मेें 200 शिव भक्तों के विश्राम की व्यवस्था की गई है। वहीं, बाईपास, डिफेंस एंक्लेव, दायमपुर, डाबका, खलौली, रोहटा बाईपास, बागपत बाईपास आदि स्थानों पर भी शिविर की तैयारी पूर्ण हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव सेवा कांवड़ समिति पल्लवपुरम द्वारा भी पल्लव टावर्स पर सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ पश्चिमी क्षेत्र महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष शिप्रा रस्तौगी और सुधीर रस्तौगी ने किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, पंडित संजय त्रिपाठी, ठाकुर ओपी सिंह, गुल्लू ठाकुर, वरुण गुप्ता, महेश शर्मा, सीमा श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed