फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Passenger trains changed to superfast and express, fare will increase - stoppages will decrease

जेब पर असर: पैसेंजर ट्रेनें सुपरफास्ट और एक्सप्रेस में बदलीं, बढ़ेगा किराया-घटेंगे स्टॉपेज

Sat, 25 Sep 2021 10:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Sep 2021 10:35 AM IST
सार

रेलवे ने रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। रेलवे ने मेरठ से गुजरने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनों को सुपरफास्ट और एक्सप्रेस में बदल दिया गया है। इससे यात्रियों की जेब पर किराये का बोझ बढ़ जाएगा।  
 

विज्ञापन
Passenger trains changed to superfast and express, fare will increase - stoppages will decrease
सिटी स्टेशन मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने यात्रियों को जोर का झटका दिया है। मेरठ से गुजरने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस और सुपरफास्ट में बदल दिया गया है। इन ट्रेनों से दिल्ली से वाया मेरठ, अंबाला, कालका, हरिद्वार काफी संख्या में लोग सफर करते हैं। अब यात्रियों को ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर बढ़ा किराया और स्टॉपेज कम होते दिखाई देंगे। नई व्यवस्था में 20 से 50 रुपये तक किराया बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


कोरोना काल से पैसेंजर ट्रेनों में भी एक्सप्रेस का टिकट लिया जा रहा है। न्यूनतम टिकट 30 रुपये का है। ट्रेनों के पूरी तरह से एक्सप्रेस और सुपरफास्ट में बदल जाने के बाद किराया बढ़ जाएगा। सुपरफास्ट के लिए प्रति टिकट 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। अगर मेरठ से दौराला का टिकट दिल्ली-अंबाला पैसेंजर में लेंगे तो उसमें 30 रुपये के टिकट के साथ सुपरफास्ट का 20 रुपये अतिरिक्त लगेगा। इसका मतलब मेरठ से दौराला का टिकट 50 रुपये हो जाएगा। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: चर्चा: मौलाना कलीम की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आईं सना खान, बोल्डनेस को छोड़ अपनाया बुर्का, हैरान कर देंगी बदलाव की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस और सुपरफास्ट की श्रेणी में नहीं छोटे स्टेशन
ट्रेनों के एक्सप्रेस और सुपरफास्ट की श्रेणी में बदल जाने से इसका असर ट्रेनों के ठहराव पर भी दिखाई देगा। परतापुर से लेकर दौराला के बीच में कई छोटे स्टेशन हैं। जहां पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। अब एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों का पावलीखास, परतापुर, मोहिउद्दीनपुर आदि स्टेशनों के स्टॉपेज खत्म हो सकते हैं। 

64561 : दिल्ली-अंबाला पैसेंजर -    सुपरफास्ट,    नया नंबर : 20411
64562 : अंबाला-दिल्ली पैंसेजर -    सुपरफास्ट,    नया नंबर : 20412
54303 : दिल्ली-कालका पैसेंजर -    एक्सप्रेस,    नया नंबर : 14331
54304 : कालका-दिल्ली पैसेंजर -    एक्सप्रेस,    नया नंबर : 14332
54471 :  दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर -    एक्सप्रेस,    नया नंबर : 14303
54472 :  हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर -    एक्सप्रेस,    नया नंबर : 14304

एक अक्तूबर से पड़ेगा असर
उत्तर रेलवे के अनुसार एक अक्तूबर से ट्रेनों का संचालन होने के साथ-साथ नई समय सारिणी भी जारी हो जाएगी। ट्रेनों को नया नंबर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed