फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Only dedicated workers will get responsibility

समर्पित कार्यकर्ताओं को ही मिलेगी जिम्मेदारी

Mon, 04 Jan 2021 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Only dedicated workers will get responsibility
मेरठ। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व मेरठ प्रभारी डॉ. शुऐब ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंत्रणा की।
विज्ञापन

यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के संयोजन में चलाए संगठन-सर्जन अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ तो हंगामा हो गया। मेरठ प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को फटकारा और स्पष्ट किया कि केवल समर्पित भाव से काम करने वालों को ही जिम्मेदारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि 2022 के लक्ष्य को केवल एकजुटता से ही हासिल किया जा सकता है। बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार बूटा सिंह व अमर उजाला के सीनियर फोटो जर्नलिस्ट मनोज देवगन के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पं. नवनीत नागर, सलीम खान, आसाराम, हरिकिशन आंबेडकर, देशपाल गुर्जर, राकेश कुशवाहा, अरुण त्यागी, रोहित गुर्जर, हरिओम त्यागी, नईम राणा, विमल सैनी, विनोद सोनकर, आमिर चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed