मुजफ्फरनगर: दो जगह हुए हादसे, एक युवक की मौत, 15 लोग घायल
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में शनिवार को दो अलग- अलग जगह हादसे हो गए। इन हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि खतौली में नेशनल हाईवे पर सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल के सामने शनिवार को टायर फटने से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलई गई। इस दर्दनाक हादसे में नाजिम की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि आयशा पत्नी नाजिम, हिना पत्नी शुऐब, लाईबा पत्नी शाबाद, शुऐब पुत्र यामीन व तीन बच्चों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
परिवार के सभी सदस्य मसूरी में एक शादी समारोह से वापस मेरठ लौट रहे थे। बताया गया कि परिजन जली कोठी मेरठ के निवासी हैं। कार में सवार सभी सदस्य एक ही परिवार के थे।
पुलिस के अनुसार मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा हरिद्वार से वापस लौट रहे नोएडा निवासी तीर्थयात्रियों की कार कांवड़ मार्ग रुड़कली-नगला बुजुर्ग चौराहे के पास गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में महिलाओं व बच्चों सहित आधा दर्जन तीर्थयात्री घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को कार से निकालकर उपचार के लिए भेजा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/