फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One died and eight peoples injured in collision between bus and three wheeler at Baghpat

यूपी: रोडवेज बस ने थ्री व्हीलर में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत और सात लोग घायल

Mon, 01 Jul 2019 01:44 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Jul 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
One died and eight peoples injured in collision between bus and three wheeler at Baghpat
हादसे के बाद मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर आशीर्वाद मैरिज होम के पास सवारी लेकर आ रहे थ्री व्हीलर में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। थ्री व्हीलर हाईवे पर पलट गया। हादसे में थ्री व्हीलर चालक की मौत हो गई। जबकि सात यात्री घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला।

विज्ञापन


बड़ौत रोड निवासी यासीन (48) पुत्र मेहर अली थ्री व्हीलर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार की शाम वह काठा गांव से सवारी लेकर बागपत जा रहा था। जब वे बागपत में आशीर्वाद मैरिज होम के पास पहुंचा तो दिल्ली की तरफ जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने थ्री व्हीलर में टक्कर मार दी। थ्री व्हीलर हाईवे पर पलट गया। हादसे में चालक यासीन की मौत हो गई। यात्री सुमन, हिमांशु, अंकुर, बरखा, निवासी मवी कलां, भोपाल निवासी अमीनगर सराय, विक्रम निवासी पाली, कोमल निवासी नंगला घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। दुघर्टना के बाद चालक बस को लेकर भाग निकला। लोगों ने बस का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हादसे में व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि रोडवेज बस का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed