फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one accused arrested in loot case

वेदव्यासपुरी में व्यापारी लूट के मामले में एक बदमाश दबोचा

Sun, 13 Mar 2022 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
one accused arrested in loot case
वेदव्यासपुरी में व्यापारी से लूट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर के वेदव्यासपुरी में परचून व्यापारी चंद्रशेखर से लूट के आरोपी अतुल उर्फ चिंटू निवासी घाट थाना परतापुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चार हजार रुपये, एक देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किया। एक अन्य आरोपी सचिन निवासी बाफर की तलाश जारी है।

यह बदमाश व्यापारी के गल्ले से 15 हजार रुपये लूटकर ले गए थे। व्यापारी के शोर मचाने पर बराबर की दुकान पर उनके भाई चंद्रमोहन बदमाशों से भिड़ गए थे। बदमाश चंद्रमोहन के पैर में गोली मारकर फरार हो गए थे। घायल को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद टीपीनगर थाने में लूट का केस दर्ज कराया गया था। सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed