{"_id":"5f46c3878ebc3e9ff92c3dbe","slug":"once-again-water-level-of-ganga-increased-the-heartbeat-of-villeger-also-rise-work-of-tatband-is-regular-mawana-news-mrt4981755196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर: गंगा का जलस्तर दोबारा बढ़ा, ग्रामीणों की बढ़ी धड़कने, तटबंध के मरम्मत कार्य तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर: गंगा का जलस्तर दोबारा बढ़ा, ग्रामीणों की बढ़ी धड़कने, तटबंध के मरम्मत कार्य तेज
Thu, 27 Aug 2020 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ने से खेतों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के हस्तिनापुर में गंगा का जलस्तर बुधवार को फिर से बढ़ गया। जिससे ग्रामीणों की धड़कन तेज हो गई। वहीं, टूटे तटबंध को दुरुस्त करने का काम भी शुरू हो गया।
पिछले कुछ दिनों से गंगा का जलस्तर लगातार घटता रहा था। मंगलवार को जलस्तर 56 हजार क्यूसेक पर था। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष बालियान के अनुसार बुधवार शाम 5 बजे गंगा का जलस्तर 90 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया। वहीं, टूटे तटबंध को दुरुस्त करने का कार्य चालू कर दिया गया।
लोगों को जलस्तर बढ़ने से पानी के बाहर आने का अंदेशा बना हुआ है क्योंकि एक सप्ताह पूर्व टूटे तटबंध से निकला पानी अभी भी खेतों और गांव के आसपास भरा है। उसके बाद दोबारा फिर जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
खेतों में पानी भरा होने से ग्रामीणों के लिए मवेशियों के लिए चारा जुटाना मुश्किल हो रहा है। वहीं, ब्लाक प्रमुख के पुत्र हिमांशु सिद्धार्थ ने तटबंध का दौरा किया और अधिकारियों से मुलाकात कर श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर तटबंध कार्य में तेजी की बात कही। उनके साथ सरदार जीवन सिंह, विकास व हरिओम आदि लोग मौजूद रहे।