{"_id":"6a22ec6bc5ebc4b41b0338c8","slug":"ojaswi-fulfilled-her-grandfathers-dream-by-becoming-a-sub-lieutenant-in-the-navy-meerut-news-c-72-1-mct1012-154315-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ओजस्वी ने नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनकर पूरा किया दादा का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ओजस्वी ने नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनकर पूरा किया दादा का सपना
विज्ञापन
गंगासागर कॉलोनी निवासी ओजस्वी तोमर ने दूसरे प्रयास में पाई सफलता
- फोटो भी
गंगानगर। गंगासागर कॉलोनी निवासी ओजस्वी तोमर नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनी हैं। उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल कर दादा का सपना पूरा किया है। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में जश्न का माहौल है।
भावनपुर क्षेत्र स्थित गंगासागर कॉलोनी निवासी विराट तोमर एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी बेटी ओजस्वी तोमर नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनी हैं। ओजस्वी के घर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। ओजस्वी ने बताया उन्होंने इंटरमीडिएट 2018 में गार्गी गर्ल्स स्कूल से पास की। उसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से गणित में बीएससी ओनर्स, एमेटी यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। उन्होंने नेवी में जाकर दादा दिवंगत तेजपाल सिंह तोमर का सपना पूरा किया है। परिजनों ने बताया कि ओजस्वी के दादा डीएन डिग्री कॉलेज में क्लर्क थे। उनकी इच्छा थी कि उनकी पौती नेवी में अफसर बने। ओजस्वी ने भी दादा का सपना पूरा करने के लिए पूरी मेहनत की और उनका सपना पूरा कर दिया। ओजस्वी की मां मोना तोमर एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। छोटा भाई लक्ष्य बीटेक कर रहा है।