{"_id":"5d3230ba8ebc3e6cb12e9b1a","slug":"offers-reached-cowshed-sardana-news-mrt434065132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढियाई में शराब पीकर हुई मौंत के मामले में एसडीएम व सीओ ने की गांव जाकर जांच 19-53-18","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मढियाई में शराब पीकर हुई मौंत के मामले में एसडीएम व सीओ ने की गांव जाकर जांच 19-53-18
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने से बृहस्पतिवार को युवक की हो गई थी मौत
एसडीएम ने आर्थिक मदद एवं कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। मढियाई गांव में बृहस्पतिवार को शराब के पीने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। इसके कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। समाचार पत्रों में खबर छपी तो उस पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को एसडीएम एवं सीओ ने गांव जाकर परिजनों एवं ग्रामीणों से जानकारी ली। परिवार की आर्थिक हालत कमजोर देख एसडीएम ने आर्थिक मदद कराने का आश्वासन दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मढियाई गांव में बृहस्पतिवार सुबह शराब पीने से 18 वर्षीय दीनू की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी पाकर शुक्रवार को एसडीएम अमित कुमार, सीओ पंकज कुमार, आबकारी निरीक्षक गांव पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के परिवार का हाल जाना। देखा तो पता चला कि मकान कच्चा है। इस पर एसडीएम अमित कुमार ने सरकारी योजना के तहत मकान बनवाने और आर्थिक मदद कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अवैध शराब बेची जा रही है। जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया ओर कई लोगों को हिरासत में भी लिया। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि युवक कई वर्षों से शराब पीने का आदी था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। परिवार की आर्थिक मदद कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।