{"_id":"68055776c3fb6ae0730eb1b0","slug":"no-clue-found-about-the-missing-youth-from-mandhiyai-even-on-the-second-day-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107896-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंढि़याई से लापता युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंढि़याई से लापता युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव मंढि़याई निवासी लापता युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने थाने पहुंचकर युवक की बरामदगी की मांग की है।
गांव मंढि़याई निवासी शावेज पुत्र जरीफ बीते शुक्रवार को पत्नी सलीना के साथ गांव कुशावली में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। युवक के पिता जरीफ ने बताया कि शनिवार काे नवाबगढ़ी में उसकी पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने फोन पर जानकारी दी कि शावेज लापता हो गया है। परिजन युवक की ससुराल पहुंचे। परिजनों ने शावेज की पत्नी से बात करने के लिए कहा तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। परिजन शुक्रवार शाम थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
दो दिन बीतने पर भी लापता युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। कार्रवाई नहीं होने पर रविवार को ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर युवक की बरामदगी की मांग की। पुलिस पर भी युवक के परिजनों ने तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है। वहीं, शावेज के ससुराल वाले भी घर ताला लगाकर भाग गए हैं। इसके चलते परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि लापता शावेज की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही युवक को सकुशल बरामद किया जाएगा।