फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav 2023 : All claimants have focus on reservation in Meerut

Nikay Chunav: आरक्षण पर लगी दावेदारों की नजर, बदलाव हुआ तो आएंगे नए चेहरे, पढ़ें पूरी खबर

Fri, 10 Mar 2023 05:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Mar 2023 05:03 PM IST
सार

Nikay Chunav 2023 : सभी दावेदारों की नजर आरक्षण पर लगी है। ऐसे में बदलाव हुआ तो मैदान में नए चेहरे आएंगे। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023 : All claimants have focus on reservation in Meerut
निकाय चुनाव

विस्तार

प्रदेश में निकाय चुनाव के आरक्षण को लेकर ओबीसी आयोग ने मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंप दी है। यह रिपोर्ट कैबिनेट बैठक में पेश की जाएगी। इसके बाद चुनाव की तारीखों का एलान किया जा सकता है। ऐसे में मेरठ नगर निगम, दो नगर पालिका और 13 नगर पंचायत के आरक्षण पर सबकी नजरें लगी हैं। अगर इनके आरक्षण में बदलाव हुआ तो सारे समीकरण ही बदल जाएंगे।

विज्ञापन


नगर निगम के महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत चेयरमैन पद का आरक्षण दिसंबर 2022 में जारी किया गया है। इसके बाद से ही सारी पार्टियों में दावेदारों की दौड़ शुरू हो गई थी। महापौर का पद ओबीसी के लिए आरक्षित होने के कारण सामान्य वर्ग के दावेदारों को बड़ा झटका लगा था। अब नए सिरे से आरक्षण की घोषणा होगी। ऐसे में हर पार्टी के दावेदारों की नजर आरक्षण पर लगी हुई है। अब महापौर व अध्यक्ष के लिए आरक्षण की तस्वीर बदलने से दावेदार भी बदल जाएंगे। सारी पार्टियों में महापौर और अध्यक्ष के दावेदार अब इसी उलझन में हैं कि आरक्षण बदला तो क्या होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: लाडली पूर्वी के शव को हाथ में लेकर बिलखते रहे चाचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे गई बच्ची की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 के आरक्षण की बात करें तो नगर निगम के साथ पालिका सरधना और नगर पंचायत सिवालखास, करनावल, खिवाई, हर्रा, किठौर, शाहजहांपुर, दौराला और लावड़ आरक्षित की गई थी। इस बार पालिका सरधना, करनावल, हस्तिनापुर व परीक्षितगढ़ विभिन्न वर्गों में महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। नगर पंचायत करनावल को छोड़ दें तो इस बार आठ नगर पंचायत को अनारक्षित किया गया। चार निकायों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। 

यह भी पढ़ें: UP: भाकियू की महापंचायत, टिकैत बोले- एयरपोर्ट और फ्लाइट में भी किया गया पीछा, जानें आखिर क्या है मामला

नगर निगम के साथ दौराला व खरखौदा को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया। बहसूमा को अनुसूचित जाति और हस्तिनापुर को अनुसचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। अब देखना ये है कि इनमें से कौन सी सीट के आरक्षण में बदलाव होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed