मेरठ में लापता हुई बेटी को तलाशते-तलाशते परिवार थक चुका था। बच्ची को लेकर अलग-अलग अफवाह फैली थीं। वहीं बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे परिवार को पता चला कि बच्ची नाले में गिरी है। इसके बाद नाले के आसपास भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर डेढ़ बजे पूर्वी का शव मिला तो परिवार में चीख पुकार मच गई। बेसुध चाचा पूर्वी को गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन उनके हाथ सिर्फ मायूसी लगी।
अस्पताल में पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कहा तो परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिसकर्मियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। चाचा अंकुश बच्ची के शव को घर ले आए। शव देखकर दादा बाला भी रो पड़े। घर पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान घंटों चीख-पुकार मची रही।
2 of 7
Meerut news : शव मिलने पर बिलखता बच्ची का पिता
- फोटो : amr ujala
इसी बीच बच्ची की सांस चलने की बात पर परिजन एक बार फिर केएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। अस्पताल से ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
3 of 7
शव मिलने पर बिलखता बच्ची का पिता
- फोटो : amr ujala
घर में सबकी लाडली थी पूर्वी
दादा बाला ने बताया कि घर में कोई छोटा बच्चा नहीं था। पूर्वी सबकी लाडली थी। सबको खूब हंसाती थी। शाम को चाचा के घर आते ही बाहर घूमने की जिद करती थी। यकीन नहीं होता, ऐसा भी हो सकता है। अभी तो उसने दुनिया में कुछ नहीं देखा था। अपनी मां को रोज याद करती थी। पापा से कहती थी, मम्मी के पास लेकर चलो। पूर्वी ब्रह्मपुरी के किड्स गार्डन में नर्सरी की छात्रा थी।
4 of 7
Meerut news
- फोटो : amr ujala
दुल्हैंडी पर नाले में गिरकर हुई मौत
दुल्हैंडी पर होली खेलते-खेलते तीन साल की बच्ची पूर्वी लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में बच्ची नाले में गिरती दिखाई दी। 18 घंटे बाद बच्ची का शव नाले से बरामद हुआ। खुले नालों को नगर निगम की लापरवाही बताकर पीड़ित परिवार ने हंगामा किया।
5 of 7
शव मिलने पर बिलखता बच्ची का पिता
- फोटो : amr ujala
ब्रह्मपुरी स्थित गांधी मार्ग निवासी ललित लोधी की गन्ने का जूस बेचने की दुकान है। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे उनकी तीन साल की बेटी पूर्वी घर के पास स्थित पिता की जूस की दुकान पर गई थी। बच्ची न ठेले पर पहुंची और न वापस घर लौटी। रात में ललित घर लौटे तो बच्ची की तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद बच्ची के नहीं मिलने पर ललित ने ब्रह्मपुरी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। ललित ने एक रिश्तेदार पर शक भी जताया। पुलिस ने रिश्तेदार सहित तीन लोगों से पूछताछ की। बृहस्पतिवार सुबह तक बच्ची का सुराग नहीं लगा।