यूपी: ब्याज के नाम पर करोड़ों की ठगी और तमंचा फैक्टरी का भड़ाफोड़, पढ़ें दिन भर की खास खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइए आपको पश्चिमी यूपी की दिन भर की खास खबरों से अपडेट कराते हैं। रविवार को मेरठ में दो केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों को आय बढ़ाने के लिए खेती किसानी के विभिन्न साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं परतापुर क्षेत्र में करोड़ों की ठगी का मामला सामना आया है तो दूसरी ओर इस क्षेत्र में एक तमंचा बनाने वाली फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आगे जानें आज दिन भर की खास खबरें
गन्ने के अतिरिक्त दूसरी फसलों का उत्पादन कर आय बढ़ाएं किसान: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान में आयोजित कृषक-वैज्ञानिक गोष्ठी में केंद्रीय मंत्री पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन विभाग डा. गिरिराज सिंह और राज्यमंत्री पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन विभाग डा. संजीव कुमार बालियान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दोनों मंत्रियों ने किसानों की आय दोगुनी करने पर गोष्ठी में जोर दिया गया।
मेरठ के सीसीएसयू में छात्रों के बाद अब बिजनौर में मंत्री के स्वागत को लेकर भिड़े भाजपा कार्यकर्ता
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत को लेकर हाल ही में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ने के बाद अब बिजनौर जनपद में मंत्री कपिल देव के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने जैसे-तैसे कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर स्थिति सामान्य की।
यूपी: मेरठ में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, ऑन डिमांड तैयार करते थे हथियार, तीन गिरफ्तार
गंगानगर पुलिस ने शनिवार देर रात तमंचे बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल ने गंगानगर और परतापुर क्षेत्र में दबिश देकर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
बागपत: मंदिर परिसर में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, चार माह पहले हुई थी शादी
बागपत में रविवार दोपह एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला का शव मंदिर परिसर में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने महिला के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
साहिबाबाद के व्यक्ति ने मेरठ के कारोबारियों से ब्याज के नाम पर 20 करोड़ ठगे, पुलिस को दी तहरीर
साहिबाबाद के व्यक्ति ने मेरठ के दर्जनों कारोबारियों से ब्याज के नाम पर 20 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित कारोबारी परतापुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच में कोई भी कारोबारी रुपयों के लेनदेन से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका।
कादिर मुठभेड़: भाजपा दो फाड़, पुलिस के समर्थन में एक खेमा, एनकाउंटर पर मुहर और इंस्पेक्टर को इनाम
मेरठ में कादिर मुठभेड़ कांड पर भाजपा नेता दो फाड़ हो गए हैं। शनिवार को एसएसपी और आईजी से भाजपा नेता अलग-अलग मिले। एक धड़े ने मुठभेड़ को गलत बताया तो दूसरा सही ठहराने पर अड़ा रहा। आईजी ने मुठभेड़ कांड की दूसरे जिले से जांच कराने की बात कही। वहीं, एसएसपी ने इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत मिश्रा की वायरलेस सेट पर तारीफ कर मुठभेड़ पर मुहर लगा दी
खास रिपोर्ट: पश्चिमी यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, देहात से ज्यादा चपेट में शहर
यूपी के मेरठ जिले में स्वाइन फ्लू का प्रहार जारी है। स्वाइन फ्लू का प्रकोप देहात से ज्यादा शहरी क्षेत्र में है। करीब तीन साल के दौरान मिले 800 मरीजों पर की गई स्टडी में यह खुलासा हुआ है। इनमें करीब 82 प्रतिशत शहरी क्षेत्र के हैं और 18 प्रतिशत देहात क्षेत्र के। शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा हमला दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में है।