फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Giriraj Singh says that farmer Increase income by producing other crops than sugarcane

गन्ने के अतिरिक्त दूसरी फसलों का उत्पादन कर आय बढ़ाएं किसान: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Sun, 01 Sep 2019 12:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Sep 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Minister Giriraj Singh says that farmer Increase income by producing other crops than sugarcane
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान में आयोजित कृषक-वैज्ञानिक गोष्ठी में केंद्रीय मंत्री पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन विभाग डा. गिरिराज सिंह और राज्यमंत्री पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन विभाग डा. संजीव कुमार बालियान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दोनों मंत्रियों ने किसानों की आय दोगुनी करने पर गोष्ठी में जोर दिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: झंडा रोग, ब्लाईट रोग के बारे में बताया, धान की ज्यादातर फसल इस रोग की चपेट में

विज्ञापन

मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रगतिशील किसानों से खेती के नए तरीकों के बारे में पूछताछ की। अन्य किसानों से भी ये तरीके अपनाने का आह्वान किया। कहा कि गन्ना और धान की फसलों में पानी का अधिक इस्तेमाल होता है। जिससे पानी के स्रोत लगातार कम हो रहा है। उसे बचाते हुए दूसरी फसलों का उत्पादन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले समय में हम रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। किसानों की आमदनी दुगनी करने के प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण किसानों को जोड़ने के लिए मैं यहां आया हूं। किसान की अपनी एक मान्यता है वह कई चीजों से निकल नहीं पाते हैं। यदि कृषि आधारित पशु को किसान के साथ जोड़ दिया जाए तो किसान की आमदनी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ के सीसीएसयू में छात्रों के बाद अब बिजनौर में मंत्री के स्वागत को लेकर भिड़े भाजपा कार्यकर्ता

केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने भी किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गिरिराज ने साफ-साफ कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए ऐसे मॉडल विकसित करने होंगे।

गोष्ठी में कृषि विवि के कुलपति डा. आरके मित्तल, संस्थान के निदेशक डा. आजाद सिंह पंवार, जिला सहकारी बैंक के चेयरमेन मनिंदर पाल सिंह, पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह, प्रधान जितेंद्र सिंह, कुलदीप त्यागी, अशोक सिरोही आदि मौजूद रहे।

मंत्री की परीक्षा में वैज्ञानिक नहीं दे पाए सवालों के जवाब
मंत्री गिरिराज ने सबसे पहले किसानों से सवाल पूछे और उनकी आय के बारे में जानकारी ली इसके बाद उन्होंने किसानों की आय 2 लाख करने को लेकर वैज्ञानिकों से बातचीत की।  वैज्ञानिक मंत्री के सवालों का सीधे-सीधे जवाब नहीं दे पाए।
 

इसके बाद मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए ऐसा मॉडल तैयार किया जाए उनकी आए दोगुनी हो जाए मीटिंग के दौरान मंत्री साफ कहा कि जैसे किसानों ने जानकारी दिया। वैज्ञानिक भी टू द प्वाइंट उसी तरह से जानकारी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed