फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NDRF team found Scorpio after 20 hours with dead body, search for fourth youth continues

UP: आखिर NDRF की टीम ने 20 घंटे बाद ढूंढ निकाली स्कॉर्पियो, कार में मिला एक शव, चौथे युवक की तलाश जारी

Fri, 08 Jul 2022 12:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Jul 2022 12:50 PM IST
सार

एनडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों की मदद से स्कॉर्पियो कार को बाहर निकाल लिया गया है। कार में एक युवक का शव मिला है, जबकि चौथे युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
NDRF team found Scorpio after 20 hours with dead body, search for fourth youth continues
कार को गंगनहर से निकाला गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में गंगनहर में गिरी स्कॉर्पियो को एनडीआरएफ और गोताखोर ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। गाड़ी में देवराज का शव मिला है, जबकि चौथे युवक की तलाश में एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर लगे हुए हैं। वहीं पुलिस ने देवराज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


गंगनहर में गिरी थी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार

मेरठ में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित भोलाझाल के पास गुरुवार शाम पांच बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार गंगनहर में समा गई थी। गाड़ी में चार दोस्त गुरुग्राम निवासी ओमप्रकाश, धर्मेंद्र कुमार, देवराज व समस्तीपुर बिहार निवासी निरंजन सवार थे। ओमप्रकाश, धर्मेंद्र को लोगों ने सकुशल निकाल लिया गया था। वहीं शुक्रवार की सुबह देवराज के शव को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि निरंजन की तलाश में टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: पांच करोड़ की कोठी जब्त, पहले अरबों रुपये की संपत्ति हो चुकी कुर्क, जानें आखिर कौन है यशपाल तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार शाम में घटना की जानकारी लगने पर एसपी देहात, सीओ सरधना, रोहटा व जानी थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों ने मामले की पूरी जानकारी ली थी। 

पुलिस के मुताबिक, चारों दोस्त गुरुग्राम में एक कंपनी में जॉब करते हैं। शुक्रवार दोपहर को वे स्कॉर्पियो में सवार होकर हरिद्वार घूमने के लिए गुरुग्राम से निकले थे। चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग स्थित भोलाझाल के पास मूर्ति रेस्टोरेंट के सामने स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई। गाड़ी को गंगनहर में समाते वहां से गुजर रहे एक युवक ने देख लिया। युवक ने शोर मचाया तो भोला गांव समेत आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। वहीं लोगों ने जान की परवाह करे बगैर नहर में छलांग लगा दी थी। इस दौरान दो युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed