फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पांच करोड़ की कोठी जब्त, पहले अरबों रुपये की संपत्ति हो चुकी कुर्क, जानें आखिर कौन है यशपाल तोमर

Thu, 07 Jul 2022 05:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Jul 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
Meerut police have attached a house of five crore of Yash Pal Tomar see photos
कोठी पर कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत के बरवाला गांव निवासी भूमाफिया यशपाल तोमर के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। मेरठ पुलिस ने उसकी पांच करोड़ रुपये की कोठी को जब्त कर लिया है। यह कोठी एनएच-58 हाईवे स्थित वेदव्यासपुरी में है। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रहा। 



बताया गया कि यशपाल तोमर शातिर किस्म का अपराधी है। वह लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उनकी संपत्ति ले लेता था। आरोपी यशपाल तोमर ने ब्रह्मपुरी थाने में पुलिस से साठगांठ कर डेढ़ साल पहले दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर गिरधारी लाल और उसके ड्राइवर को गोली लगवाई और फिर मुकदमा दर्ज कराकर उनकी जमीन ले ली थी। गिरधारी लाल का अपने भाई से विवाद चल रहा था। इसी बात का फायदा उठाकर यशपाल ने उनकी जमीन पड़प ली थी।

Meerut police have attached a house of five crore of Yash Pal Tomar see photos
कोठी पर कुर्की की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि ब्रह्मपुरी पुलिस ने गुरुवार सुबह पहले पहुंच कर कोठी कोठी से संबंधित सभी दस्तावेज जुटा लिए। इसके बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कोठी को जब्त कर लिया।

Meerut police have attached a house of five crore of Yash Pal Tomar see photos
कोठी पर कुर्की की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का दावा है कि माफिया ने अवैध तरीके से धन अर्जित कर अपने भाई नरेश तोमर के नाम कोठी की हुई है। वहीं तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भी इस मामले की जांच कराई थी, जिसके बाद यशपाल तोमर का मामला उजागर हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut police have attached a house of five crore of Yash Pal Tomar see photos
कोठी पर कुर्की की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी प्रभारी चौधरी के निर्देश पर शातिर आरोपी यशपाल समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। उसी मामले में यशपाल तोमर पर गैंगस्टर लगाया गया था। वहीं हरिद्वार एसटीएफ ने यशपाल तोमर की तीन महीने पहले हरिद्वार में 153 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया था।

विज्ञापन
Meerut police have attached a house of five crore of Yash Pal Tomar see photos
कोठी पर कुर्की की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा मेरठ पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में अरबों रुपये की संपत्ति जब्त की थी। यशपाल तोमर की जांच एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव कर रहे हैं। एएसपी ने यशपाल तोमर के भाई नरेश तोमर की कोठी का पता लगा लिया। वहीं गुरुवार सुबह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कोठी पर जब्तीकरण की कार्रवाई की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed