नरेश टिकैत बोले- प्रदेश सरकार ने कम नहीं की बिजली दर तो होगा बड़ा आंदोलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि यूपी पावर कारपोरेशन द्वारा 25 फीसदी बिजली दरों की बढ़ोतरी की सिफारिश को प्रदेश सरकार लागू न करे। चेतावनी दी कि यदि बिजली दरों की सिफारिश लागू होती है, तो भाकियू बड़ा आंदोलन करेगी।
कहा कि मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में 14 जुलाई को सीएम योगी के दौरे के दौरान भाकियू का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। 25 फीसदी बिजली दरों की बढ़ोतरी की सिफारिश को वापस लिए जाने की मांग करेगा।
सोमवार को नगर पालिका परिषद के हाल में भाकियू की बैठक आयोजित की गई। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने हथछोया निवासी भंवर सिंह तोमर को भाकियू की सहारनपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
कहा कि मौजूदा दौर में किसान तंग हाल में है। किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। प्रदेश की चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। चीनी मिलें बकाया गन्ना भुगतान 14 दिन बाद भी नहीं कर पा रही हैं।
पुराना सत्र समाप्त होने के बाद तीन माह में भी किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिला है। किसानों की लगातार आरसी जारी करके उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों को ब्याज समेत गन्ने का बकाया भुगतान कराया जाए।
उन्होंने कहा कि किसान आपस में लड़ाई झगडे़ न करें। पुलिस तक विवादों को न जाने दें। खापों के माध्यम से अपने मामलों का निस्तारण कराएं। भाकियू नेता ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और आम नागरिकों पर 25 फीसदी बिजली दरों को बढ़ाकर लागू करना चाहती हैं।
चेतावनी दी कि यदि बढ़ी हुई बिजली दरों को लागू किया जाता है, तो प्रदेश सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बिजली दरों के विरोध में बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। आंदोलन से पहले प्रदेश सरकार को समय देंगे।
मुख्यमंत्री के 14 जुलाई को मुजफ्फरनगर के शुक्रताल दौरे के दौरान प्रतिनिधि मिलेगा। ज्ञापन देकर बढ़ी हुई बिजली दरों की सिफारिशों को वापस लिए जाने की मांग की है।
वहीं बाबा सूरजमल की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेनपाल चौहान ने विचार व्यक्त किए। भाकियू युवा के मंडल अध्यक्ष धीरज लाटियान, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, देशपाल दरगाहपुर, पप्पू मालेंडी, पदम कैडी, अजय पिंड़ौरा, देवराज पहलवान, दीपक शर्मा, संजीव राठी, योगेंद्र सिंह, राजेंद्र मलिक, पुष्पेंद्र निर्वाल, मांगेराम पटनी, ओमवीर पटवारी, ईश्वर फौजी, ओमपाल मास्टर सिसौली, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/