Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Namo Bharat and Metro will run on the same track in Meerut for the first time in the country

UP: देश में पहली बार एक ही ट्रैक पर दाैड़ेगी नमो भारत और मेट्रो, बेगमपुल पर जमीन के 65 फीट नीचे बन रहा स्टेशन

Thu, 30 Jan 2025 03:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 30 Jan 2025 03:36 PM IST
सार

मेरठ में जहां नमो भारत ट्रेन अब फरवरी के अंत तक शताब्दी नगर तक दाैड़ने लगेगी। वहीं मेट्रो का भी इस ट्रैक पर लगातार ट्रायल किया जा रहा है। देश में ऐसा पहली बार होगा जब एक ही ट्रैक पर मेट्रो व नमो भारत का संचालन होगा।

विज्ञापन
Namo Bharat and Metro will run on the same track in Meerut for the first time in the country
मेरठ मेट्रो का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेस्ट यूपी के लोगों के लिए लाइफलाइन बनने जा रही नमो भारत ट्रेन अब फरवरी के अंत तक शताब्दी नगर तक दाैड़ने लगेगी। वेस्ट यूपी के महत्वपूर्ण जिले में शामिल मेरठ के बड़े व्यापारिक केंद्र कहे जाने वाले बेगमपुल इलाके में जिले का सबसे बड़ा RRTS अंडरग्राउंड स्टेशन बनाया जा रहा है। यह स्टेशन जमीन से करीब 65 फीट नीचे दिल्ली के राजीव चौक स्टेशन की तर्ज पर होगा। यहां से यात्रियों को नमो भारत रैपिड ट्रेन और मेरठ मेट्रो दोनों ट्रेनों की सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन

  
देश में पहली बार इस स्टेशन से एक ही ट्रैक पर ये दोनों ट्रेनें चलेंगी, जिसके लिए युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य चल रहा है। प्रत्येक स्टेशन पर लिफ्ट इस तरह बनाई गई हैं, जिनका आकार बड़ा है जिससे कि मेडिकल संबंधी सहायता के लिए जरूरत पड़ने पर स्ट्रेचर आदि भी ले जाया जा सकता है। इतना ही नहीं ट्रेन में भी स्ट्रेचर ले जाने की सुविधा है।

विज्ञापन
Trending Videos

Namo Bharat and Metro will run on the same track in Meerut for the first time in the country
मेरठ मेट्रो का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला

नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ के मेरठ साउथ तक हो रहा है। अगले महीने शताब्दी नगर तक ट्रेन का संचालन शुरू करने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें: UP: जब दोस्त दगा दे जाए तो ऐसा अंजाम होता है... चंद रुपयों की खातिर किशोर का एलानिया कत्ल; दोस्तों ने मार डाला

विज्ञापन

Namo Bharat and Metro will run on the same track in Meerut for the first time in the country
मेरठ मेट्रो का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बेगमपुल के अलावा मेरठ सेंट्रल और भैसाली स्टेशन अंडरग्राउंड स्टेशन हैं। उन पर केवल मेट्रो की सुविधा मिलेगी, जबकि नमो भारत मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशन पर ही मिलेगी। इसके अलावा मेरठ में कुल 13 स्टेशन पर मेरठ मेट्रो के 23 किलोमीटर के सेक्शन में दौड़ेगी। मेट्रो का ट्रायल मेरठ साउथ स्टेशन से मेरठ सेंट्रल (फुटबॉल चौक) तक रोजाना किया जा रहा है।

विज्ञापन

Namo Bharat and Metro will run on the same track in Meerut for the first time in the country
मेरठ मेट्रो के स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

शहर का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड स्टेशन बेगमपुल स्टेशन की लंबाई करीब 250 मीटर और चौड़ाई करीब 24.5 मीटर है। वहीं स्टेशन की गहराई करीब 23 मीटर है। साथ ही गहराई 23 मीटर नीचे है।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़: प्रयागराज से लाैटे रवि बोले-नजदीक से देखी माैत, महाकुंभ में तैनात हैं मेरठ के 800 पुलिसकर्मी

Namo Bharat and Metro will run on the same track in Meerut for the first time in the country
मेरठ मेट्रो का ट्रायल - फोटो : मेरठ मेट्रो का ट्रायल

इस स्टेशन के चार प्रवेश और निकास द्वारों से स्टेशन में यात्री अलग अलग दिशाओं में आ जा सकेंगे। प्रत्येक प्रवेश-निकास द्वार पर एक लेवल से दूसरे लेवल पर आने-जाने के लिए सीढ़ियों के अलावा अलग-अलग जगहों पर कुल 20 एस्केलेटर इस स्टेशन में लगेंगे। साथ में 5 लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Namo Bharat and Metro will run on the same track in Meerut for the first time in the country
मेरठ मेट्रो का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि जून तक मोदीपुरम तक नमो भारत के संचालन का लक्ष्य है, जिसे समय रहते पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed