फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ढाई लाख के इनामी बद्दो का खुला फिर एक बड़ा राज, नगर निगम ने छिपाई थी ये आलीशान कोठी और...

Mon, 09 Nov 2020 11:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 Nov 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam was hid the kothi of criminal Badan Singh Baddo in Meerut
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ढाई लाख के इनामी अपराधी बदन सिंह बद्दो ने पुलिस ही नहीं, नगर निगम को भी अपने प्रभाव में ले रखा था। यही कारण है कि निगम की ओर से पांच नवंबर को पुलिस को दी गई दूसरी रिपोर्ट में भी बद्दो की आलीशान कोठी को छिपाते हुए वहां पर चहारदीवारी बता दिया गया था। इस खुलासे के बाद बद्दो की फरारी के मामले में नगर निगम भी निशाने पर आ गया है। निगम के जिन कर्मचारियों ने यह रिपोर्ट बनाई है, अब उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Nagar Nigam was hid the kothi of criminal Badan Singh Baddo in Meerut
कुख्यात बदन सिंब बद्दो का मकान - फोटो : अमर उजाला

बद्दो की फरारी के बाद उसकी संपति कुर्क करने के लिए पूर्व एसएसपी नितिन तिवारी ने एमडीए और नगर निगम को उसकी अचल संपत्ति की जानकारी देने के लिए चिट्ठी लिखी थी। 

Nagar Nigam was hid the kothi of criminal Badan Singh Baddo in Meerut
बेशकीमती फर्नीचर मिला - फोटो : अमर उजाला

इस पर नगर निगम ने दो बार रिपोर्ट दी। दोनों ही बार आलीशान कोठी की जगह चहारदीवारी होने की रिपोर्ट बना कर पुलिस को सौंप दी। इस रिपोर्ट पर भरोसा कर पुलिस खामोश हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nagar Nigam was hid the kothi of criminal Badan Singh Baddo in Meerut
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट की फटकार के बाद मेरठ पुलिस ने एक बार फिर बद्दो की संपत्ति की जानकारी जुटाई। इस बार भी नगर निगम ने पांच नवंबर को पुरानी रिपोर्ट को दोहरा दिया। इस बार पुलिस ने रिपोर्ट को नहीं माना और आखिरकार बद्दो की कोठी का पता लगा लिया।

विज्ञापन
Nagar Nigam was hid the kothi of criminal Badan Singh Baddo in Meerut
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गृह, जल और सीवर कर की वसूली से भी इनकार
बद्दो की कोठी में सात कमरे, किचन और एक ड्राइंग रूम है। नगर निगम ने इसे नकार दिया था। दावा किया था कि गृहकर, जलकर और सीवर कर बद्दो से नहीं वसूला जाता है। इस मकान को निगम ने सुखवंत पुत्र चरण सिंह का बताया था, जिसमें फिलहाल चहारदीवारी ही है। सुखवंत सिंह बदन सिंह बद्दो का भाई था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed