Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Three Burnt After Transformer Explodes in Titawi, Two Young Girls Among Injured

मुजफ्फरनगर: तितावी में ट्रांसफार्मर फटने से तीन झुलसे, दो बच्चियों पर गिरा गर्म तेल; पहले से हो रहा था रिसाव

Sat, 21 Nov 2026 11:15 AM IST
Dimple Sirohi आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Nov 2026 11:15 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के छतेला गांव में घर के पास लगे ट्रांसफार्मर में धमाका होने से दो बच्चियों और एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए। गर्म तेल तीनों पर गिरा, जिसके बाद उन्हें सीएचसी बघरा से जिला अस्पताल रेफर किया गया। ग्राम प्रधान ने ट्रांसफार्मर से पहले से तेल रिसाव होने और शिकायतों पर कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया है।

 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Three Burnt After Transformer Explodes in Titawi, Two Young Girls Among Injured
झुलसी युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में तितावी क्षेत्र के गांव छतेला में ट्रांसफार्मर फटने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रांसफार्मर से निकला गर्म तेल पास के घर में काम कर रही दो बच्चियों और एक महिला पर गिर गया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बघरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


गांव छतेला निवासी आसरून (42) पत्नी मोहसिन अपने घर में कढ़ाई-बुनाई का काम कर रही थीं। उसी समय उनके पास शामिया (8) पुत्री जरीफ और आरजू (13) पुत्री मोहसिन भी खड़ी थीं। इसी दौरान घर के पास खंभे पर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके के साथ ट्रांसफार्मर से गर्म तेल निकला और सीधे तीनों पर जा गिरा। इससे तीनों बुरी तरह झुलस गईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौसम अपडेट: मेरठ में दिन की धूप से राहत, रात में बढ़ रही ठंड; तीन-चार दिन बाद फिर बिगड़ सकती है हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

धमाके के बाद गांव में मची अफरा-तफरी
ट्रांसफार्मर में धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मदद की और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही तितावी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बघरा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 

ग्राम प्रधान ने पहले से तेल रिसाव होने का लगाया आरोप
ग्राम प्रधान फैसल के अनुसार, गांव में लगा ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से तेल का रिसाव कर रहा था। इस संबंध में जसोई बिजलीघर पर कई बार शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। उनका आरोप है कि ऊर्जा निगम के जेई और अन्य कर्मचारियों ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। इसी बीच ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया और तीन लोग इसकी चपेट में आ गए।

गांव के सभी ट्रांसफार्मरों की जांच कराने की मांग
ग्राम प्रधान फैसल ने बताया कि गांव से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजरती है। इसके अलावा गलियों और घरों के ऊपर भी छोटे-छोटे ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। उन्होंने गांव में लगे सभी ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा जांच कराने की मांग की है।

फैसल ने कहा कि बिजली उपकरणों की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। उन्होंने ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव की शिकायतों पर कथित लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed