फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: revenue department team got the illegal land freed from the possession of the village head

Muzaffarnagar: प्रधान के अवैध निर्माण को ढहाया, विरोध में बुलडोजर के आगे लेटीं महिलाएं, जमकर हंगामा

Sat, 11 Feb 2023 05:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Feb 2023 05:18 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम प्रधान के कब्जे से अवैध जमीन मुक्त कराई। इस दौरान महिलाओं ने जमकर विरोध किया और बुलडोजर के आगे लेट गईं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: revenue department team got the illegal land freed from the possession of the village head
टीम ने अवैध जमीन कब्जा मुक्त कराई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में चरथावल क्षेत्र के निरधना में ग्राम प्रधान द्वारा किए गए अवैध कब्जे शनिवार को हटवा दिया गया। राजस्व विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार की निगरानी में यह कार्रवाई की। कब्जा हटवाने के दौरान आक्रोशित महिलाएं बुलडोजर के सामने लेट गईं और नारेबाजी करते हुए विरोध किया। लेकिन भारी पुलिस फोर्स के सामने महिलाएं कुछ न कर सकी। टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया है।

विज्ञापन


गांव निरधना में प्रधान आबादी की जमीन पर करीब 200 वर्ग मीटर भूमि पर भवन निर्माण कर रहा था। उनके विरोधियों ने राजस्व विभाग की टीम को सरकारी खाद के गड्ढे की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की सूचान दी। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम हरकत में आ गई। वहीं शनिवार को नायब तहसीलदार हरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर कब्जा हटवाने पहुंच गए। लेकिन महिलाओं ने भारी विरोध किया और कर्मचारियों के साथ नोकझोंक की।
विज्ञापन


इसके बाद नायाब तहसीलदार ने मौके पर भारी पुलिस फोर्स को बुला लिया। थाना प्रभारी राकेश शर्मा भी महिला सिपाहियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद महिलाओं को समझा बुझाकर अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में चकनाचूर हुई बग्गी, कई लोगों को घसीटते हुए ले गया ट्रक, तीन ने मौके पर तोड़ा दम, मचा कोहराम

राजस्व निरीक्षक हितकर चौधरी और लेखपाल प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मौके पर किए जा रहे भवन निर्माण में 80 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। टीम ने ग्राम पंचायत की भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया है।

यह भी पढ़ें: UP: रहस्य बना दरोगा की मौत का राज, आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम, मोबाइल में मिला अहम सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed