फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: people suffring from Fever, long queues in OPD, 89 people in the grip of dengue

Muzaffarnagar: शरीर को तपा रहा बुखार, ओपीडी में लगी लंबी कतार, 89 लोग डेंगू की चपेट में

Sun, 20 Nov 2022 03:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Nov 2022 03:28 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में डेंगू के शनिवार को तीन और मरीज मिले हैं। अब तक जिले में कुल 89 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को मरीजों की कतार लगी है।
 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: people suffring from Fever, long queues in OPD, 89 people in the grip of dengue
Prayagraj News : डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के लोग बुखार से तप रहे हैं। शनिवार को तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के घर के आसपास जागरूकता अभियान चलाया है। अब तक जनपद में 89 लोगों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार  ने बताया कि निजी डॉक्टर रोजाना शाम पांच बजे भर्ती मरीजों की जानकारी देंगे। 

विज्ञापन


शहर से लेकर देहात तक बुखार से  मौत के मामले सामने आए हैं, लेेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक डेंगू या किसी अन्य बुखार से मौत की पुष्टि नहीं की है। बुखार का प्रकोप बना हुआ है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अलका सिंह ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल की लैब की जांच में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। तीनों का उपचार शुरू करा दिया है। तीनों की हालत पर नजर रखी जा रही है। एलाइजा से डेंगू की पुष्टि के अब तक 89 मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के मरीजों की कतार लगी रही। सैकड़ों मरीजों ने परामर्श लिया। खालापार से पहुंची रईसा का कहना है कि बुखार से परिवार के अधिकतर सदस्य पिछले एक सप्ताह से बीमार हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम दौरा: सहारनपुर पहुंचे CM योगी, शहरी आवास योजना के नौ लाभार्थियों को सौंपी मकान की चाबी

जिला अस्पताल में सात मरीज भर्ती

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के डेंगू वार्ड में सात मरीज भर्ती है, जिनका उपचार किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि ठीक होने के बाद कई मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है।


निजी डॉक्टरों को रोजाना तैयार करनी होगी रिपोर्ट
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि बुखार की स्थिति को देखते हुए रोजाना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश शासन ने दिए हैं। आईएमए की अध्यक्ष डॉ. ललिता माहेश्वरी के साथ बैठक हुई है। तय किया गया है कि निजी डॉक्टर अपने यहां भर्ती मरीजों की रिपोर्ट रोजाना शाम पांच बजे तक सीएमओ कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।

कार्ड से जांच वालों की होगी गिनती
स्वास्थ्य विभाग डेंगू की एलाइजा जांच के बाद ही पुष्टि करता है, जबकि निजी डॉक्टर कार्ड की जांच के बाद ही पॉजिटिव मानकर उपचार करते हैं। तय किया गया है कि कार्ड वाले मरीजों की भी गिनती होगी और इनका रिकॉर्ड रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed