फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will come to Saharanpur, know related update of program

Saharanpur: CM योगी बोले-विकास में भेदभाव नहीं, 145 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Sun, 20 Nov 2022 12:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 20 Nov 2022 12:06 AM IST
सार

सीएम योगी दौरा अपडेट : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर पंंहुचे हैं। सीएम दौरे का पूरा कार्यक्रम सिर्फ एक क्लिक में जानिए।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will come to Saharanpur, know related update of program
Cm yogi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार यानी आज सहारनपुर पहुंचे हैं। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर मुख्यमंत्री निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम योगी सबसे पहले प्रिंस कॉलोनी में हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरे और फिर महानगर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरी आवास योजना के अंतर्गत 9 लाभार्थियों को मकान की चाबी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 पात्रों को प्रमाण पत्र दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 145 करोड़ रुपये की 243 विकास परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


 

विकास में नहीं कोई भेदभाव :सीएम योगी
मंच से अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि सहारनपुर शामली मार्ग लगभग पूरा हो चुका है। सहारनपुर से देहरादून मार्ग 1200 करोड़ रुपये से निर्मित मार्ग देश के बेहतरीन मार्गों के रूप में अपना योगदान दे रहा है। कहा कि सहारनपुर की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। बहुत शीघ्र सहारनपुर के व्यापारियों, नागरिकों को राहत मिली है। 2017 से पहले मुजफ्फरनगर आने में दो घंटे लगते थे। हमने इस पर सात सौ  753 करोड़ रुपये तक किए इस दूरी को कम किया और अब मुजफ्फरनगर से सहारनपुर की दूरी 45 मिनट की रह गई है। हमने विकास में कोई भेदभाव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रदेश में नहीं होते दंगे, निवशकों को कर रहा आकर्षित 
प्रदेश में हर दूसरे दिन दंगे होते थे। आज वह प्रदेश दंगों से मुक्त हो चुका है, आज उस प्रदेश में क्राइम नहीं है बल्कि इज ऑफ डूइंग बिजनैस के लक्ष्य को प्राप्त करके दुनिया के निवेश को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कहा कि आज तो हमने कुछ योजनाओं का शिलान्यास किया। लेकिन चुनाव के ठीक पहले जिले में मां शाकंभरी के नाम पर यूनिवर्सिटी की नींव रखी थी। आज उसका भव्य भवन बनकर तैयार हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महानगर में आगमन के मद्देनजर प्रशासन की ओर से अंबाला रोड को तोरणद्वार से सजाया गया है। मुख्यमंत्री सरसावा एयरपोर्ट से कार द्वारा अंबाला मार्ग से होते हुए महानगर में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। अंबाला रोड पर एक साइड में कई महीनों से सड़क उखड़ी पड़ी है। प्रशासन ने इस सड़क को कवर करने के लिए तमाम मार्ग पर हरे कपड़े से ढक दिया है। मार्ग पर धूल न उड़े इसके लिए लगातार पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। प्रशासन ने अंबाला रोड पर रेडी ठेले वालों को हटवा कर पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया है। घंटाघर से लेकर अंबाला रोड की ओर तमाम तरह के वाहनों का संचालन बंद कर रखा है।

महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन के लिए बड़ा पंडाल बनाया गया है। इसके साथ ही मैदान को जेसीबी के माध्यम से शनिवार को समतल किया गया और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। पूरे दिन और रात में सरकारी तंत्र व्यवस्था बनाने में जुटा रहा। 

इसी तरह जनता रोड स्थित प्रिंस कॉलोनी में हेलीपैड बनाया गया है, जहां पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा। शनिवार को एडीजी जोन राजीव सभरवाल, डीआईजी सुधीर कुमार सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा सहित तमाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड और महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान का जायजा लिया और व्यवस्थाएं देखी। इसके साथ ही खामियों को तत्काल प्रभाव से दूर कराया। रविवार को भी सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जायजा लेते रहे।

यह भी पढ़ें: UP: 60 किलो के अजगर को देख चौंक गए अफसर, पकड़ने में जुटी बड़ी टीम, ये तस्वीरें देख हिल जाएंगे आप 

यह भी पढ़ें: बागपत: सनसनीखेज वारदात से कांपे लोग, पति-जेठ ने महिला को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बड़ी वजह
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed