फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar news: Dead body identified after one and a half month of murder

हत्या के डेढ़ माह बाद हुई शव की पहचान, अंगूठी से हुआ अधेड़ की प्रेमकहानी का खौफनाक खुलासा

Sun, 29 Nov 2020 12:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Nov 2020 12:15 AM IST
सार

  • जालंधर के सतपाल का था मिमलाना में मिला शव
  • डेढ़ माह बाद पहचान होने के बाद हुआ खुलासा, अनैतिक संबंध बने हत्या की वजह
  • दूसरे वर्ग से होनेऔर अधेड़ उम्र के कारण युवती के परिजन थे नाराज
  • धोखे से मुजफ्फरनगर लाकर ली जान, मां-बेटी सहित छह पर रपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
Muzaffarnagar news: Dead body identified after one and a half month of murder
muzaffarnagar police - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर मिमलाना रोड पर करीब डेढ़ माह पहले मिले शव की पहचान जालंधर निवासी सतपाल (50) के रूप में हुई है। सतपाल के मिमलाना निवासी एक युवती के साथ अनैतिक संबंध थे, अधेड़ उम्र और दूसरे वर्ग से होने के कारण परिजन संबंधों का विरोध कर रहे थे। इसी के चलते वह उसे लेकर मुजफ्फरनगर आए और उसकी हत्या कर शव एक खेत में फेंक दिया था। इस मामले में युवती और उसकी मां सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सतपाल का शव करीब डेढ़ माह पहले मिमलाना रोड पर एक खेत में मिला था और पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस के रूप में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। शनिवार दोपहर पंजाब के जालंधर निवासी युवक लाड़ी  शहर कोतवाली पहुंचा और मृतक के शव पर मिली अंगूठी व कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपने पिता के रूप में की।

विज्ञापन

एसएसआई कोतवाली मनोज कुमार ने बताया कि सतपाल के बेटे लाड़ी ने मिमलाना  रोड निवासी नगमा, नाजमा, आसिफ, नसीम, नदीम और सरताज के खिलाफ पिता की हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि नाजमा करीब डेढ़ साल पूर्व शौहर कल्लू व चार बच्चों के साथ पंजाब मजदूरी करने गई थी। वहां रहते हुए नाजमा की बड़ी बेटी नगमा के संबंध सतपाल से बन गए थे,दोनों एक साथ रहने लगे थे।

नाजमा व उसके परिजन सतपाल के दूसरे वर्ग से होने और नगमा से दोगुनी उम्र के कारण इन संबंधों का विरोध करते थे। बाद में नगमा के प्रेम संबंध अपने नजदीकी रिश्तेदार आसिफ के साथ हो गए थे, इसके बाद वह भी सतपाल से दूरी बनाने लगी थी।

नामजद आरोपियों ने सतपाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची। करीब डेढ़ माह पूर्व उसे बहाने से मुजफ्फरनगर ले आए। यहां लाने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।  करीब डेढ़ माह बाद भी पिता के नहीं लौटने पर उसका बेटा मुजफ्फरनगर आया, जहां उसे किसी माध्यम से पिता की हत्या की जानकारी मिली। इसके बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed