फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar News: 51 people have donated blood on the birthday of the Prime Minister

मुजफ्फरनगर: उत्साह के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, 51 लोगों ने किया रक्तदान

Tue, 17 Sep 2019 08:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 Sep 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: 51 people have donated blood on the birthday of the Prime Minister
उत्साह के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। एसडी मार्केट में लगे ब्लड कैंप में 51 लोगों ने रक्तदान किया। पार्टी कार्यालय पर पीएम के छह सालों के कार्यों पर एक प्रदर्शनी लगाई गई।  

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। 20 सितंबर तक सेवा के कार्य भाजपा कार्यकर्ता चलाएंगे। इसी कड़ी में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छह साल के कार्यों को दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी तीन दिन तक लगी रहेगी। कार्यक्रमों के जिला संयोजक अशोक कंसल सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला, फिर 370 व तीन तलाक को लेकर कही ये बातें, पढ़ें सीएम योगी का पूरा भाषण
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विधायक उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व मंत्री सुधीर बालियान, सुमन त्यागी, देवव्रत त्यागी, यशपाल पंवार, वीरपाल निर्वाल, श्याम सिंह सैनी, अंजलि चौधरी, श्रीमोहन तायल, संजय अग्रवाल, वैभव त्यागी आदि मौजूद रहे। इसी के साथ एसडी मार्केट में जिला चिकित्सालय द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। इस शिविर में 51 भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट किया। रक्तदान शिविर के संयोजक अशोक कंसल रहे। महिला रोशनी पांचाल ने भी रक्दान किया। इस मौके पर सूरत सिंह वर्मा, दिनेश, बंसल, अनिल नामदेव, अचिंत मित्तल आदि का सहयोग रहा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed