फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला, फिर 370 व तीन तलाक को लेकर कही ये बातें, पढ़ें सीएम योगी का पूरा भाषण

Sat, 07 Sep 2019 01:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Sep 2019 01:20 AM IST
सार


  • सीएम योगी बोले- सपा, बसपा और कांग्रेस देश की सुरक्षा से करते हैं खिलवाड़

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के गंगोह में लाभार्थी मेले में बांटे प्रमाणपत्र

  • तीन तलाक के खिलाफ कानून और अनुच्छेद 370 की समाप्ति को बताया ऐतिहासिक
  • 450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

विज्ञापन
CM Yogi has target SP BSP and Congress and long speech on article 370 and triple talaq
मंच से भाषण देते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बिना भेदभाव हर तबके की भलाई के लिए कार्य कर रही है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर साहसिक कदम उठाया, जो जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वहीं, तीन तलाक के खिलाफ कानून लाकर मुस्लिम महिलाओं को सदियों से मिल रही पीड़ा से मुक्ति दिलाई है, साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा वोटों की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हैं। यह बातें मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को सहारनपुर के गंगोह में आयोजित लाभार्थी मेले के दौरान कही। उन्होंने करीब 450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। अगली स्लाइडों में पढ़िए पूरा भाषण...

CM Yogi has target SP BSP and Congress and long speech on article 370 and triple talaq
सीएम योगी ने किया सहारनपुर का दौरा - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान उन्होंने कहा कि मां शाकंभरी देवी मंदिर धाम को पर्यटन के मानचित्र पर देश दुनिया में अलग पहचान दिलाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। सहारनपुर के लकड़ी नक्काशी उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है, एक जिला एक उत्पाद में इसे शामिल किया है, जिससे एक्सपोर्ट में सहारनपुर नई दिशा की तरफ बढ़ रहा है। वहीं, सहारनपुर की दिल्ली से कनेक्टिविटी बेहतर कराई जा रही है, ताकि सहारनपुर से दिल्ली का सफर छह घंटे की जगह मात्र ढाई घंटे में पूरा हो। इसके अलावा सहारनपुर से हवाई सेवा शुरू कराने की दिशा में युद्ध स्तर पर सरकार कार्य कर रही है। वहीं, यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए बजट आवंटित कर चुके हैं और जिला प्रशासन को यूनिवर्सिटी के लिए जल्दी से जल्दी जमीन तलाशकर प्रस्ताव भेजने को कहा।

CM Yogi has target SP BSP and Congress and long speech on article 370 and triple talaq
सीएम योगी ने किया सहारनपुर का दौरा - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाई वर्ष पहले प्रदेश में अराजकता थी, माफिया हावी होकर कभी दंगा कराते थे, कभी अव्यवस्था फैलाते थे, लूटपाट कराते थे, बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करते थे, लेकिन भाजपा की सरकार बनने पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला। जिसका परिणाम है कि ढाई साल के भीतर कोई दंगा नहीं हुआ। आने वाले समय में कैराना जैसा पलायन और दंगा नहीं होने पाए, इसको देखते हुए कैराना में पीएसी वाहिनी का गठन होगा। हमारी सरकार किसी जाति, मजहब, मत के नाम पर भेदभाव नहीं करती है। कांवड़ यात्रा हो या कोई भी पर्व हो, सभी धर्म के त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi has target SP BSP and Congress and long speech on article 370 and triple talaq
दीप प्रज्ज्वलित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के समाज के प्रत्येक तबके को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन में प्रत्येक गरीब परिवार को शौचालय, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में हर किसान को सालाना छह हजार रुपये देना, आयुष्मान भारत योजना में पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, दिव्यांगजन, वृद्धावस्था और निराश्रित महिला को पेंशन, गरीब को राशन की गारंटी सुनिश्चित कराई।

विज्ञापन
CM Yogi has target SP BSP and Congress and long speech on article 370 and triple talaq
सीएम योगी ने किया सहारनपुर का दौरा - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में सपा, बसपा की सरकारें थीं, तब नौकरियां जाति और सरकार में बैठे भ्रष्ट लोगों के लिए कमाई का जरिया बन जाती थीं, लेकिन हमारी सरकार आने पर सवा दो लाख से अधिक नौकरियां लगीं। हर जिले के युवाओं को समान रूप से नौकरी दिलाने का कार्य किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed