फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslims will play a decisive role in forming the government

Meerut News: मुसलमान सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे

Sat, 07 Feb 2026 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Muslims will play a decisive role in forming the government
सरधना। मोहल्ला इस्लामाबाद में एआईएमआईएम की एक बैठक आयोजित की गई। संगठन
- मोहल्ला इस्लामाबाद में एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के मोहल्ला इस्लामाबाद में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट फहीम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती पर चर्चा की।

सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष कुंवर हनीफ राणा ने कहा कि आज पार्टी के लिए की जा रही मेहनत आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करेगी। इससे शिक्षा और रोजगार में बेहतर हिस्सेदारी मिलेगी। सरधना विधानसभा अध्यक्ष हाजी जाकिर ने कहा कि अब मुसलमान केवल समर्थन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। एडवोकेट फहीम चौधरी ने कहा कि वर्ष 2027 में एआईएमआईएम के बिना सरकार बनना संभव नहीं होगा। अगली सरकार पार्टी के समर्थन से ही बनेगी। हाजी सैय्यद राणा ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अधिक मेहनत करनी होगी। संचालन डॉ. वली ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान शादाब रहमान, हाजी अकबर, खालिद मलिक, सलमान, शहजाद इदरीशी, फैसल कुरैशी, नवाब, डॉ. फैसल, आसिफ कुरैशी, मोबिन कुरैशी, जहांगीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed