फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of teacher in baghpat and love can be the cause of murder

यूपी: इंटर कॉलेज के शिक्षक की गोली मारकर हत्या, ये रही मर्डर की वजह...!

Fri, 21 Sep 2018 08:43 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 21 Sep 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
Murder of teacher in baghpat and love can be the cause of murder
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी में बागपत के नंगला बहलोलपुर गांव के जंगल में खेकड़ा के शिक्षक सौरभ यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह नलकूप की नाली में शिक्षक का शव मिला। सूचना पर सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी पीठ में गोली मारी गई, जो सीना चीरते हुए निकल गई। मृतक के पिता ने कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे नंगला बहलोलपुर गांव के किसान कपिल कुमार पुत्र अमर सिंह यादव के नलकूप के पास पानी की नाली में युवक का गोली लगा शव मिला। सूचना पर सीओ बागपत दिलीप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से खोखा बरामद हुआ। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। किसान कपिल कुमार ने कोतवाली पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


दोपहर दो बजे खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान निवासी एवं आदर्श इंटर कालेज डौला के शिक्षक बाबूराम यादव ने मोर्चरी पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त अपने 22 वर्षीय पुत्र सौरभ यादव के रूप में की। उन्होंने बताया कि सौरभ डीएवी इंटर कालेज टटीरी में ट्यूटर था। गुरुवार शाम चार बजे वह कस्बे में अक्षय की दुकान पर बैठा था। अक्षय उसे लेकर तांगा स्टैंड के पास अपनी खाद की दूसरी दुकान पर ले गया। दुकान से कस्बे के ही जतिन व मोनू उसे पल्सर बाइक पर बैठा कर पाठशाला की तरफ से ले गए, जिसके बाद वह लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी रात एक बजे के तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह खेकड़ा थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूराम का कहना था कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। किसी ने जतिन व मोनू को सुपारी देकर उसकी हत्या कराई है। उन्होंने कोतवाली में दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने दो युवकों के नाम पुलिस को बताए है। उनसे पूछताछ की जाएगी। जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। 
 
परिवार में मचा कोहराम 
सौरभ का बड़ा भाई हरिओम खेती करता है। सबसे छोटी एक बहन है। तीनों भाई-बहन अविवाहित हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

परिचित ने ही की सौरभ की हत्या 
सौरभ को जिस तरह से पीठ में गोली मारी गई है, इससे लगता है कि उसकी हत्या किसी परिचित ने धोखे से की है। वह अपने किसी खास परिचित के साथ नंगला बहलोलपुर गांव के जंगल तक पहुंचा। पिता ने बताया कि जतिन व अक्षय सौरभ के दोस्त हैं। ये दोनों ही रहस्य से पर्दा उठा सकते हैं। 

प्रेम-प्रसंग भी हो सकती हत्या की वजह 
सौरभ की किसी से रंजिश नहीं थी। फिर उसकी हत्या क्यों और किसने की, यह सवाल परिजनों के जहन में चल रहा है। प्रेम प्रसंग भी हत्या की वजह हो सकती है। सीओ दिलीप सिंह ने बताया पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही हत्या के कारणों सही पता चल सकेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed