फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mujaffarnagar, two killed in road accident and husband wife injured

मुजफ्फरनगर: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दंपति गंभीर रूप से घायल

Thu, 29 Nov 2018 08:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 29 Nov 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
Mujaffarnagar, two killed in road accident and husband wife injured
फाइल फोटो

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना और शाहपुर में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि शहर के वहलना गेट पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दंपति घायल हो गया, जिसे मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। 

विज्ञापन


मेरठ जनपद के कस्बा सिवालखास निवासी जुबेर (19) पुत्र शराफत और गांव नंगला निवासी इरफान के साथ पिकअप से शामली गया था। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे लौटते वक्त दोनों बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव गढ़ी सखावत के निकट पहुंचे, अचानक उनकी तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। जबरदस्त हादसे में जुबेर व इरफान घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। वहां जुबेर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि इरफान को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इस मामले में जुबेर के चाचा लियाकत ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ हादसे की रिपोट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


उधर, शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी मिंटू पुत्र महिपाल गुरुवार सुबह घर से घूमने के लिए निकला था। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा, अचानक वहां पहुंची एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया। हादसे में मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed