{"_id":"5bc21541bdec22695431347b","slug":"mp-amar-singh-targeted-akhilesh-yadav-and-said-modi-will-not-misuse-the-scst-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर सिंह ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- मोदी नहीं होने देंगे एससीएसटी एक्ट का दुरुपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर सिंह ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- मोदी नहीं होने देंगे एससीएसटी एक्ट का दुरुपयोग
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 13 Oct 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
अमर सिंह व अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
राज्यसभा सांसद ठाकुर अमर सिंह ने कहा कि एससीएसटी एक्ट पर कोर्ट के आदेश के बाद कोई हंगामा नहीं होना चाहिए था। लेकिन उन्हें नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है कि वह इस कानून का दुरूपयोग नहीं होने देंगे। ये बातें उन्होंने शनिवार को यूपी के बिजनौर में इंदिरा बाल भवन में कही।
विज्ञापन
अमर सिंह ने कहा कि अमेरिका और भारत को एक कर न्यूक्लियर डील कराई। उनका मकसद देश को बचाना था। चौधरी अजित सिंह न्यूक्लियर डील पर समर्थन का वादा करके मुकर गए। वचन देकर मुकरना उनकी परंपरा है। फिर भी कांग्रेस ने चौधरी अजित सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया और उन्हें जेल भेज दिया। अमर सिंह ने कहा कि वे भाजपा के सदस्य नहीं हैं। 125 करोड़ जनता में सभी भाजपा के सदस्य नहीं, लेकिन भाजपा को वोट देते हैं। कार्यक्रम में अमर सिंह ने भगवान राम का नाम कई बार लिया। कहा कि हिंदुओं के लिए अयोध्या बहुत पवित्र है।
विज्ञापन
जो बाप चाचा का न हुआ, वो बहनजी का क्या होगा
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अब उन्हें बुला रहे हैं घर के झगड़े का ठीकरा उनके सिर पर फोड़ने के लिए। अगर वे सपा में होते तो अखिलेश कहते कि शिवपाल यादव अंकल अमर सिंह के पैसे से बगावत कर रहे हैं। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को चेताते हुए कहा कि जो बाप, चाचा का न हुआ वह बहनजी का क्या होगा। उन्होंने कहा कि ये दुशासन उनकी साड़ी खिंचेंगे। अगर भाजपा नहीं होती तो मायावती मुख्यमंत्री नहीं बनतीं। मायावती ने तो नरेंद्र मोदी के लिए गुजरात में प्रचार भी किया था।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/