फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   More than thirteen thousand mobile phones were found running on one IMEI number in seventeen district of Uttar Pradesh

यूपी: 17 जिलों में एक ही आईएमईआई नंबर पर चल रहे 13 हजार से अधिक मोबाइल, जानें- पूरा मामला

Sat, 06 Jun 2020 02:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Jun 2020 02:54 PM IST
सार

  • साइबर सेल ने इन सभी मोबाइल को ब्लॉक करने के लिए कंपनी को भेजा नोटिस
  • कंपनी ने अभी तक नहीं दिया कोई जवाब
  • एक लाख मोबाइल में एक नंबर होने का अंदेशा

विज्ञापन
More than thirteen thousand mobile phones were found running on one IMEI number in seventeen district of Uttar Pradesh
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिमी यूपी के जिलों में एक ही आईएमईआई नंबर पर वीवो कंपनी के 13652 मोबाइल चल रहे हैं। इन मोबाइल में विभिन्न कंपनियों के सिम चल रहे हैं। अब साइबर सेल ने वीवो कंपनी को नोटिस भेजकर एक ही आईएमईआई नंबर वाले सभी फोन को ब्लॉक करने को कहा है, हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। 

विज्ञापन


दरअसल, एडीजी जोन ऑफिस में तैनात दरोगा आसाराम के मोबाइल के आईएमईआई नंबर के जरिये यह बड़ा खुलासा हुआ था। जिसके बाद मेरठ साइबर सेल की जांच में भी पाया गया कि वीवो कंपनी ने एक ही आईएमईआई नंबर से कई मोबाइल नंबर चला रखे हैं। साइबर सेल की अब तक की जांच में 13652 फोन ट्रेस किए गए हैं, जो मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में चल रहे हैं। 
विज्ञापन


एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल के मुताबिक मोबाइल के आईएमईएम नंबर के जरिये ही अपराधियों को ट्रेस किया जाता है। यह सुरक्षा में एक बड़ी चूक है, क्योंकि एक ही आईएमईआई नंबर होने से अपराधियों को ट्रेस करना मुश्किल हो जाएगा। कंपनी को नोटिस देकर मोबाइल बंद करने को कहा है। कंपनी का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे ब्लॉक कराएं एक साथ इतने मोबाइल
पुलिस अधिकारियों के सामने चुनौती बना कि एक ही आईएमईआई नंबर से चलने वाले हजारों मोबाइलों को एक साथ बंद कैसे कराएं। पुलिस द्वारा भेजे नोटिस का जवाब वीवो कंपनी ने अभी तक नहीं दिया है। शुक्रवार को भी साइबर सेल द्वारा नोटिस का दोबारा रिमाइंडर भेजा गया है। पुलिस का कहना कि 10 साल पहले भी ऐसा एक मामला सामने आया था, जिसमें एक ही आईएमईआई नंबर वाले मोबाइलों को बंद कराया गया था। उसके बारे में भी पुलिस अधिकारी पता लगा रहे हैं कि वह कार्रवाई किस नियम के तहत हुई थी।

यह भी पढ़ें: बीकॉम पास युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर धोखा... बेरहम शाकिब ने किए थे शरीर के दो टुकड़े, खौफनाक है कहानी

एक लाख मोबाइल में एक नंबर होने का अंदेशा 

साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा चलने वाले मोबाइल नेटवर्क वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल की मदद से फोन के आईएमईआई को सर्च किया गया था। जिसमें एक ही आईएमईआई नंबर के 13652 फोन चलते मिले। यह आंकड़ा सिर्फ मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़ समेत 17 जनपदों का है। साइबर सेल का अनुमान है कि करीब एक लाख मोबाइल डिवाइस एक ही आईएमईआई नंबर से चल रही हैं। 

आईएमईआई कैसे करता है काम
- आईएमईआई नंबर यानि अंतरराष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान संख्या है।
- मोबाइल फोन की पहचान के लिए यह एक आइडेंटिटी नंबर है, जो हर डिवाइस में अलग-अलग होता है।
- अगर मोबाइल चोरी हो जाता है तो, एफआईआर दर्ज कराते समय आईएमईआई नंबर देना पड़ता है। 
- आईएमईआई नंबर की मदद से ही पुलिस अपराधियों के मोबाइल डिवाइस की वर्तमान लोकेशन का पता लगा सकती है। और ये भी जान सकते हैं कि वह इस समय कहां उपयोग हो रहा है।
- कोई भी मोबाइल यूजर *#06# कोड डायल करके अपने फोन का आईएमईआई नंबर पता कर सकता है। 

ये खेल कंपनी या फिर सर्विस सेंटर का
आईएमईआई नंबर के खेल की जांच एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले यह पता लगाया जाएगा कि यह नंबर का खेल मोबाइल कंपनी ने किया या फिर सर्विस सेंटर से हुआ है। इसका पता लगाने के लिए पुलिस टीम एक ही आईएमईआई नंबर वाले मोबाइल वालों से संपर्क कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने करीब 500 लोगों से जानकारी ली। जिनके मोबाइल में एक ही आईएमईआई नंबर है। मेडिकल थाने में दर्ज मुकदमे में शारदा रोड स्थित मोबाइल शॉप वाले से भी संपर्क हुआ है। उससे पूछताछ की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed