फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police encounter with criminals who broke into an ATM booth to commit robbery; three arrested

मेरठ: एटीएम बूथ में घुसकर लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार; एक को लगी गोली

Sun, 06 Sep 2026 10:44 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 06 Sep 2026 10:44 AM IST
सार

मेरठ और शामली के बदमाशों ने एटीएम बूथ में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में विपिन, लुकमान और अंकुर नाम के बदमाशों को गिरफ्तार किया है। विपिन के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Meerut: Police encounter with criminals who broke into an ATM booth to commit robbery; three arrested
गिरफ्तार बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना कंकरखेड़ा पुलिस और स्वाट नगर की संयुक्त टीम ने चार सितंबर को एटीएम बूथ में हुई 20 हजार की लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है।

विज्ञापन

मेरठ-शामली रोड पर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिस पर जवाबी कार्रवाई में शातिर बदमाश बनत थाना आदर्श मंडी शामली निवासी विपिन पुत्र रामपाल के पैर में गोली लग गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से घायल विपिन और उसके साथी बनत शामली निवासी लुकमान पुत्र दीन मोहम्मद को दबोच लिया, जबकि तीसरे अभियुक्त लक्ष्मी विहार कंकरखेड़ा मेरठ निवासी अंकुर पुत्र राजेन्द्र को जेवरी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 2 तमंचे .315 बोर, 2 कारतूस और 4 सितंबर को हुई लूट के कुल 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कंकरखेड़ा में बीएनएस की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed