बीकॉम पास युवती की हत्या के मामले में एक साल बाद प्रेमी कहानी का ऐसा सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिसे जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। दरअसल, यह युवती बीकॉम करने के बाद लुधियाना की एक कंपनी में नौकरी करती थी। वहां उसकी मुलाकात एक युवक से हो गई। इस दौरान शाकिब ने अमन बनकर युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे अपने गांव ले आया। शादी की जिद करने पर उसे बेरहमी से मार डाला। बेरहम शाकिब ने पहले दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर बाद में युवती का धड़, हाथ और पैर काट कर अलग कर दिया था। आगे पढ़िए इस खौफनाक प्रेम कहानी का पूरा अपडेट-
2 of 8
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
दौराला में करीब एक साल पहले युवती की हत्या का आरोपी मंगलवार को पुलिस कस्टडी से सिपाही को गोली मारकर फरार हो गया। एसएसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पुलिसकर्मी उसे मेडिकल के लिए ले जा रहे थे। हालांकि कुछ समय बाद मुठभेड़ में आरोपी पकड़ा गया। उसे भी गोली लगी है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
3 of 8
हत्या का सनसनीखेज खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि 14 जून 2019 को दौराला के लोहिया गांव में 19 साल की एक युवती का शव शबी अहमद के खेत में दबा मिला था। युवती मूल रूप से डेहरा कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थी। वह बीकॉम करने के बाद लुधियाना की एक कंपनी में नौकरी करती थी। युवती के परिजन भी लुधियाना पंजाब में रहने लगे थे। उसी दौरान युवती की मुलाकात दौराला थाना क्षेत्र के लोहिया गांव निवासी शाकिब पुत्र मुस्तकीम से हुई। शाकिब लुधियाना में कपड़े बेचने का काम करता था।
4 of 8
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
फिर अच्छी नौकरी लगवाने की बात कहकर शाकिब ने अमन नाम से युवती से दोस्ती कर ली। शाकिब ने युवती को झांसे में लेकर उसके घर से 25 लाख की नगदी और 15 तोला सोना मंगवा लिया। उसके बाद युवती को लेकर फरार हो गया। जून 2019 में शाकिब युवती को लेकर अपने गांव आया और परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
5 of 8
मुठभेड़ में शाकिब घायल
- फोटो : अमर उजाला
वारदात में शामिल थे भाई-भाभी और दोस्त
पुलिस ने बताया कि युवती की हत्या में आरोपी शाकिब, उसका पिता मुस्तकीम, भाई मुसरत, भाभी इस्मत पत्नी मुसरत, भाभी रेशमा पत्नी नावेद, दोस्त अयान पुत्र रमजान निवासी लोहिया गांव शामिल थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बलकटी, एक फावड़ा और युवती का मोबाइल बरामद किया है।