{"_id":"6a92f6bb606b9f641d0717c4","slug":"monkey-menace-woman-attacked-while-returning-after-dropping-children-off-at-the-school-bus-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108646-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पल्लवपुरम में बंदरों का दशहत...महिला पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पल्लवपुरम में बंदरों का दशहत...महिला पर हमला
विज्ञापन
बच्चों को बस में छोड़कर लौट रही थी, दहशत में 20 मिनट तक रास्ते में खड़ी रहीं अन्य महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम में बंदरों की दहशत लगातार बढ़ रही है। शनिवार सुबह बच्चों को स्कूल बस में बैठाकर घर लौट रही महिला पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बंदरों के रास्ते से हटने तक करीब 20 मिनट तक महिलाएं सड़क पर ही खड़ी रहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों के हमले के डर से सुबह-शाम बच्चों और महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
शनिवार सुबह पल्लवपुरम निवासी महिला अनिता अपने बच्चों को स्कूल बस में बैठाने के बाद घर लौट रही थी। वह कुछ दूर पहुंची ही थी कि रास्ते में पहले से मौजूद बंदरों के झुंड ने उस पर अचानक हमला कर दिया। महिला ने दौड़कर किसी तरह खुद को बंदरों से बचाया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य महिलाएं भी घबरा गईं। बच्चों को स्कूल बस में छोड़कर घर लौट रही महिलाएं बंदरों के डर से रास्ते में ही रुक गईं। करीब 20 मिनट तक महिलाएं झुंड के वहां से हटने का इंतजार करती रहीं। इसके बाद ही वे अपने घरों तक पहुंच सकीं।
लोगों का कहना है कि बंदरों का झुंड लगातार बढ़ने से समस्या गंभीर होती जा रही है। आरोप है कि बंदरों को पकड़ने के लिए कई बार नगर निगम में शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने बताया कि यदि जल्द ही बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान नहीं चलाया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से बंदरों को पकड़वाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।