फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mla sangeet som

राष्ट्रहित की बात कट्टरता है तो वह भी मंजूरः सोम

Sun, 13 Dec 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 13 Dec 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
mla sangeet som
भाजपा विधायक संगीत सोम ने महीने के दूसरे शनिवार का दिन लोगों द्वारा फेसबुक के माध्यम से सवाल पूछने और उनका उत्तर देने के लिए तय किया है। इसके चलते उन्होंने आज फेसबुक के माध्यम से पूछे गए 2176 से अधिक सवालों में से अधिकतर के जवाब दिए। ज्यादातर सवाल श्रीराम मंदिर निर्माण और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की दशा में विकास संबंधी रहे।
विज्ञापन


विधायक संगीत सोम ने राम मंदिर निर्माण के सवाल के जवाब में कहा कि यह देश के 100 करोड़ से अधिक लोगों की आस्था का सवाल है। उनकी भी इच्छा है कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो। हालांकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए न्यायपालिका के फैसले का सम्मान रखा जाएगा। वहीं, पार्टी द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट नहीं किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला पार्टी स्तर का है।
विज्ञापन


इसलिए वह इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करना चाहेंगे। वह पार्टी के सिपाही हैं और उसके आदेश का पालन फर्ज के तौर पर पूरा करते हैं। कट्टरवाटी हिंदू नेता की छवि की बाबत विधायक संगीत सोम का कहना कि यदि राष्ट्र हित की बात करना कट्टरवाद है तो उन्हें इससे भी गुरेज नहीं है। वह देशवासियों के हितों के मुद्दे उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर उसकी नीति स्पष्ट करने के सवाल के जवाब में विधायक सोम ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर सूबे का चरणबद्ध तरीके से चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। बुनियादी सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल, सड़कें, यातायात, रोजगार और औद्योगिक विकास पर जोर दिया जाएगा।


वहीं गोकशी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाम छह से रात दस बजे तक पहले दिन 2176 से ज्यादा सवालों में से करीब डेढ़ हजार के ही जवाब दिए जा सके। एक तिहाई से अधिक सवाल पूर्वांचल के लोगों द्वारा पूछे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed