{"_id":"600343748ebc3e340c4f6b8f","slug":"mla-expressed-displeasure-over-dirt-in-chc-mawana-news-mrt5208883174","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने सीएचसी में गंदगी पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने सीएचसी में गंदगी पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

मवाना। विधायक दिनेश खटीक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। कमरों में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। सीएचसी प्रभारी को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विधायक दिनेश खटीक शनिवार को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का उद्घाटन करने सीएचसी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सीएचसी का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा। विधायक डॉ. टीपी सिंह के कक्ष में पहुंचे तो दीवारों पर गंदगी देख कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि केवल एक ही सफाई कर्मचारी है। जिस कारण पूरी तरह से सफाई नहीं हो पाती है। विधायक ने नगर पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह को दो सफाई कर्मचारी सीएचसी में लगाने के निर्देश दिए। वह बाल रोग विशेषज्ञ डा. अनिल शर्मा के कक्ष में पहुंचे। वहां साफ सफाई देख तारीफ की। उन्होंने इसी प्रकार पूरी सीएचसी को व्यवस्थित करने को कहा। विधायक ने रोगियों को दिए जाने वाले खाने की जानकारी ली। लेबर रूम का भी निरीक्षण किया। उनके साथ भाजपा के मनोनीत सभासद सुभाष दीक्षित, भाजपा नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, विवेक रस्तोगी, डॉ. धर्मराज, निपुण चौहान आदि थे।